लाइव न्यूज़ :

3 सेरोप्रेवलेंस सर्वे में केरल सबसे कम कोरोना संक्रमित आबादी वाला राज्य, लेकिन कुछ लोग भ्रम पैदा कर रहे हैं: मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 27, 2021 19:55 IST

Open in App

एक ओर जहां देश भर के विभिन्न राज्यों में कोरोना की रफ्तार थम रही है वहीं दूसरी ओर केरल एक ऐसा राज्य है जहां अब भी कोविड19 के केसों में कमी देखने को नहीं मिल रही है. कोरोना वायरस के मामले केरल मॉडल और सरकार पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं इस मामले में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन केरल मॉडल का बचाव किया है. 

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कोरोना वायरस केरल मॉडल का बचाव करते हुए कहा कि, यदि केरल मॉडल कोविड रोकथाम में गलत है, तो हमें किस मॉडल का अनुसरण करना चाहिए? उन्होंने कहा, केरल में ऑक्सीजन की कमी से किसी की मौत नहीं हुई थी. कोई भी व्यक्ति चिकित्सा सहायता या चिकित्सा बिस्तर से वंचित नहीं था.

मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि, कुछ लोग तथ्यों को आधार बनाकर जानबूझकर भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, दूसरी लहर को लेकर कुछ अनावश्यक विवाद हैं. कुछ लोग दूसरी लहर के दौरान अधिक संख्या को चिंता का विषय बताकर लोगों में भय पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि, देश में किए गए सभी 3 सेरोप्रेवलेंस अध्ययनों में यह पता चला है कि केरल सबसे कम संक्रमित आबादी वाला राज्य है. सीएम विजयन ने कहा, हमने टीके की एक भी बूंद बर्बाद नहीं की और सफलतापूर्वक अतिरिक्त खुराकें लगाईं.

बता दें कि बीते 24 घंटों में केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 32,801 नए मामले दर्ज किए गए हैं. अब तक 18,573 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 179 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है. इसके चलते कोरोना नियंत्रण में केरल मॉडल पर भी सवाल उठ रहे हैं. लेकिन, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शुक्रवार को केरल मॉडल का बचाव किया.

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयनकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए