लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार के कर्मचारियों की सैलरी काटने वाले अध्यादेश को राज्यपाल ने दी मंजूरी, 20 हजार से ज्यादा वेतन वालों की होगी 25 प्रतिशत कटौती

By सुमित राय | Updated: April 30, 2020 14:45 IST

कोरोना वायरस संकट के बीच केरल सरकार अपने कर्मचारियों की सैलरी काटने को लेकर अध्यादेश लाई है, जिसे राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअध्यादेश के तहत सरकार अपने कर्मचारियों का 25 प्रतिशत वेतन काट सकती है।यह नियम उन्हीं पर लागू होगा, जिनकी सैलरी 20 हजार रुपये प्रतिमाह से अधिक है।

केरल सरकार राज्य के कर्मचारियों का वेतन काटने को लेकर एक अध्यादेश लाई है, जिसपर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। सैलरी काटने के आदेश पर हाई कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद केरल सरकार यह अध्यादेश लेकर आई है। हाई कोर्ट ने वेतन कटौती को कानून के तहत ना होने की बात कहते हुए इसपर रोक लगा दी थी।

राज्य के वित्त मंत्री टीएम थोमस इसाक ने बताया, "हमने एक अध्यादेश पेश किया है, जिसके तहत सरकार अपने कर्मचारियों का 25 प्रतिशत वेतन काट सकती है। राष्ट्रीय स्तर पर घोषित प्राकृतिक आपदा या स्वास्थ्य आपातकाल के समय इसे सरकार द्वारा 6 महीने के भीतर घोषित किया जाना है।"

उन्होंने आगे कहा, "केंद्र सरकार को अपने पुनर्वास और राहत के लिए अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिकों के लिए एक पैकेज देना चाहिए। केंद्र को उनकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए क्योंकि यह संघ सूची के तहत आता है।"

20 हजार से कम सैलरी वालों की नहीं होगी कटौती

बता दें कि केरल सरकार के इस आदेश में साफ किया गया था कि यह नियम उन्हीं कर्मचारियों पर लागू होगा, जिनकी सैलरी 20 हजार रुपये प्रतिमाह से अधिक है। इससे कम वाली की सैलरी में कोई कटौती नहीं की जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार के आदेश में यह भी कहा गया था कि मंत्रियों, विधायकों, विभिन्न बोर्ड के सदस्यों, स्थानीय निकाय संस्था के सदस्य और अलग-अलग आयोगों के सदस्यों के वेतन में अगले एक साल तक 30 प्रतिशत की कटौती की जाएगी।

टॅग्स :केरलकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसैलरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो