लाइव न्यूज़ :

केरल में 9 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से राज्यपाल ने मांगा इस्तीफा तो हाईकोर्ट ने कहा- सभी अपने पद पर बने रहेंगे, सीएम ने आरिफ मोहम्मद पर साधा निशाना

By अनिल शर्मा | Updated: October 25, 2022 10:23 IST

अदालत ने पाया कि कुलाधिपति (आरिफ मोहम्मद) ने कुलपतियों को कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन नवंबर तक यह बताने के लिए कहा था कि क्यों ना उन्हें पद से हटा दिया जाये। इस आधार पर अदालत ने कहा कि कुलपतियों को इस्तीफा देने का निर्देश देने का कोई महत्व नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल उच्च न्यायालय ने विश्वविद्यालयों के कुलपति से कहा कि वह अपने-अपने पद पर रहकर काम जारी रखें। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इन 9 कुलपतियों को सोमवार तक इस्तीफा देने की चेतावनी दी थी। अदालत ने विशेष सुनवाई के दौरान कहा, वे अपने पद पर बने रहने के पात्र हैं।

केरलः सोमवार को एक अंतरिम आदेश में केरल उच्च न्यायालय ने राज्य के नौ विश्वविद्यालयों के कुलपति (V-Cs) को तब तक पद पर बने रहने की अनुमति दी जब तक कि कुलाधिपति के रूप में राज्यपाल इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय नहीं लेते। केरल उच्च न्यायालय ने विश्वविद्यालयों के कुलपति से कहा कि वह अपने-अपने पद पर रहकर काम जारी रखें और उन्हें केवल तय प्रक्रिया का पालन करके ही हटाया जा सकता है।

न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन ने 9 कुलपतियों की ओर से दायर आपात याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि राज्यपाल की ओर से कुलपतियों को दिया गया निर्देश उचित नहीं था। गौरतलब है कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इन 9 कुलपतियों को सोमवार तक इस्तीफा देने की चेतावनी दी थी। अदालत ने विशेष सुनवाई के दौरान कहा, वे अपने पद पर बने रहने के पात्र हैं।

अदालत ने पाया कि कुलाधिपति (आरिफ मोहम्मद) ने कुलपतियों को कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन नवंबर तक यह बताने के लिए कहा था कि क्यों ना उन्हें पद से हटा दिया जाये। इस आधार पर अदालत ने कहा कि कुलपतियों को इस्तीफा देने का निर्देश देने का कोई महत्व नहीं है। अदालत ने कहा कि कुलपतियों के खिलाफ केवल तय प्रक्रिया का पालन करके कार्रवाई की जा सकती है। कुलपतियों ने अदालत से कहा कि 24 घंटों के अंदर इस्तीफा देने का राज्यपाल का निर्देश पूरी तरह अवैध था।

गौरतलब है कि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने  सोमवार को नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को 11 बजे से पहले अपना त्याग पत्र भेजने से इनकार करने पर नोटिस भी जारी किया। राज्यपाल द्वारा कुलपति को इस्तीफे की चेतावनी को लेकर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने उनपर शक्तियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। केरल के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम "असंवैधानिक और लोकतंत्र के सार के खिलाफ" था।

पलक्कड़ में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए विजयन ने कहा- “यदि राज्यपाल ने नौ वी-सी की नियुक्ति को अवैध पाया है, तो वह इसके लिए जिम्मेदार हैं। राज्यपाल V-Cs के लिए नियुक्ति प्राधिकारी है। यदि नियुक्तियां अवैध हैं तो वह जिम्मेदार हैं। राज्यपाल सोंचे कि उन्हें पद छोड़ना चाहिए या वी-सी को। विजयन ने कहा कि राज्यपाल संघ परिवार के इशारे पर काम कर रहे हैं। वह विनाशकारी मानसिकता के साथ काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्यपाल का कार्यालय सरकार पर दबाव बनाने के लिए नहीं है। “वह (खान) राज्यपाल के पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। यह असंवैधानिक है और लोकतंत्र के सार के खिलाफ है। वी-सी को उनका निर्देश विश्वविद्यालयों की अकादमिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार की शक्तियों का अतिक्रमण है।''  पिनाराई विजयन ने आगे कहा कि ''यह न सोचें कि आप उन शक्तियों का प्रयोग कर सकते हैं जो वास्तव में आपके पास नहीं हैं। यह छिपकली की मूर्खता के समान है जो सोचती है कि वह छत को पकड़े हुए है। राज्यपाल को राज्यपाल की शक्ति की सीमाओं को समझना चाहिए, जो औपनिवेशिक युग का अवशेष है।''

टॅग्स :Arif Mohammad Khanहाई कोर्टपिनाराई विजयनPinarayi Vijayan
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"