लाइव न्यूज़ :

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के काफिले से टकराई कार, दो गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: July 29, 2023 16:51 IST

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के काफिले को टक्कर मारने के आरोप में उत्तर प्रदेश पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त दोनों नशे की हालत में थे।

Open in App

नोएडा:केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है जहां उनके काफिले से एक अनजान कार टकरा गई। बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार रात की है जब केरल के राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के आए थे।

इसी दौरान जब वह कार्यक्रम में भाग लेकर दिल्ली वापस लौट रहे थे तभी उनकी गाड़ी में एक अनजान गाड़ी ने टक्कर मार दी। 

दो आरोपी गिरफ्तार 

जानकारी के मुताबिक, मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और उन्हें जल्द ही कामयाबी भी मिल गई।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने काफिले को टक्कर मारने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों नशे की हालत में थे।

कथित तौर पर तेज रफ्तार वाहन ने राज्यपाल के काफिले में दो बार टक्कर मारी। पुलिस ने घटना में कथित तौर पर शामिल एक काली स्कॉर्पियो कार को भी जब्त कर लिया है। 

बता दें कि दोनों आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी गौरव सोलंकी और मोनू कुमार के रूप में हुई है। आरिफ मोहम्मद खान नोएडा सेक्टर 77 में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

टॅग्स :Arif Mohammad Khanउत्तर प्रदेशकेरलup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया