लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ‘लव जिहाद’ के मामले में ‘सो रही है’ : योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: February 21, 2021 19:59 IST

Open in App

कासरगोड (केरल), 21 फरवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केरल में ‘‘लव जिहाद’’ को रोकने की खातिर कथित तौर पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाने के लिए रविवार को राज्य की वाम मोर्चा सरकार की आलोचना की।

उन्होंने यहां दावा किया कि केरल उच्च न्यायालय ने 2009 में लव जिहाद के खिलाफ टिप्पणी की थी, लेकिन राज्य सरकार ने इसे रोकने के लिए अभी तक कुछ नहीं किया है।

राज्य विधानसभा चुनाव से पहले योगी ने भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन के नेतृत्व में राज्य व्यापी ‘‘विजय यात्रा’’ का उद्घाटन करने के बाद कहा कि उनकी (उत्तर प्रदेश) सरकार ने ‘‘लव जिहाद’’ और जबरन धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए कानून बनाया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘2009 में केरल उच्च न्यायालय ने कहा था कि लव जिहाद से केरल इस्लामिक राज्य बन जाएगा। इसके बावजूद राज्य सरकार सो रही है।’’

‘‘लव जिहाद’’ शब्द का इस्तेमाल दक्षिणपंथी संगठन मुस्लिमों द्वारा प्रेम के जाल में फंसाकर हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराने के कथित अभियान के संदर्भ में करते हैं।

भाजपा शासित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश ने हाल में धार्मिक स्वतंत्रता कानून बनाया ताकि शादी या अन्य छलावा के माध्यम से धर्मांतरण को रोका जा सके।

कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने के लिए भी आदित्यनाथ ने केरल सरकार की आलोचना की और दावा किया कि उनका राज्य प्रभावी तरीके से महामारी से निपटा है।

राज्य के 14 जिलों के सभी बड़े विधानसभा क्षेत्रों के लिए शुरू किए गए 15 दिवसीय विजय यात्रा को भगवा दल के आधिकारिक प्रचार अभियान के तौर पर देखा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?