लाइव न्यूज़ :

गर्भवती हथनी की मौत मामले में केरल की पिनराई विजयन सरकार ने दिए जांच के आदेश, केन्द्र ने मांगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: June 4, 2020 05:42 IST

Pregnant Elephant Death: केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घटना पर गंभीर रुख अपनाते हुए कहा कि केन्द्र ने इस पर पूरी रिपोर्ट मांगी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा,‘‘हमने घटना पर पूरी रिपोर्ट मांगी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देकेरल सरकार ने बुधवार को कहा कि पलक्कड जिले में पिछले माह एक गर्भवती हथनी की निर्मम हत्या मामले की जांच वन्यजीव अपराध जांच दल करेगा। केन्द्र सरकार ने इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए राज्य से रिपोर्ट मांगी है।

तिरुवनंतपुरमः केरल सरकार ने बुधवार को कहा कि पलक्कड जिले में पिछले माह एक गर्भवती हथनी की निर्मम हत्या मामले की जांच वन्यजीव अपराध जांच दल करेगा। वहीं केन्द्र सरकार ने इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए राज्य से रिपोर्ट मांगी है। हथनी ने साइलेंट वैली जंगल में पटाखों से भरा एक अनानास खा लिया था जो उसके मुंह में फट गया और करीब एक सप्ताह के बाद उसकी मौत हो गई। 

घटना के बाद लोगों में रोष फैल गया और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि पलक्कड जिले के मन्नारकड़ वन मंडल में हथनी की मौत मामले में प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस को घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि वन्यजीव अपराध जांच दल को जांच के लिए घटनास्थल रवाना किया गया है। इस बीच केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घटना पर गंभीर रुख अपनाते हुए कहा कि केन्द्र ने इस पर पूरी रिपोर्ट मांगी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा,‘‘हमने घटना पर पूरी रिपोर्ट मांगी है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’ 

हथनी की वेल्लियार नदी में 27 मई को मौत हो गई थी। इससे पहले वन्यकर्मियों से उसे नदी से बाहर लाने की बहुत कोशिश की थी मगर उन्हें इसमें कामयाबी नहीं मिली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि वह गर्भवती थी। उसके जबड़े टूटे हुए थे। 

उद्योगपति रतन टाटा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए गर्भवती हथनी की हत्या को ‘‘सोचीसमझी हत्या’’ करार दिया और पशु के लिए न्याय की मांग की। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘मैं यह जान कर सदमे में हूं और दुखी हूं कि कुछ लोगों ने निर्दोष,गर्भवती हथनी को पटाखों से भरा अनानास खिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘निर्दोष पशुओं के खिलाफ ऐसे आपराधिक कृत्य किसी मनुष्य की सोची समझी हत्या के काम से किसी भी तरह अलग नहीं है।’’ घटना के बाद बॉलीवुड कलाकार अनुष्का शर्मा, श्रद्धा कपूर, रणदीप हुड्डा आदि ने पशुओं के खिलाफ इस प्रकार की क्रूरता के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की है। इस बीच एक शीर्ष वन अधिकारी ने कहा कि अप्रैल में कोल्लम जिले के पुनालूर मंडल के पथनापुरम वन क्षेत्र में इसी प्रकार की घटना हो चुकी है। 

टॅग्स :केरलहाथी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप