लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने बालश्रम रोकने के लिए योजना शुरू की

By भाषा | Updated: December 14, 2021 18:58 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 14 दिसंबर केरल में बालश्रम के बारे में जो सूचना देगा उसे 2500 रूपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। राज्य सरकार ने अपनी नयी योजना में यह घोषणा की।

राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री वीणा जार्ज ने मंगलवार को कहा कि विभाग ने राज्य में बालश्रम को रोकने के प्रयास के तहत इस प्रोत्साहन राशि पहल को मंजूरी दी।

उन्होंने कहा कि देश में बालश्रम पर पहले ही पाबंदी लगा दी गयी है और उसे फौजदारी अपराध बना दिया गया है।

उन्होंने कहा कि वैसे तो राज्य में बालश्रम की घटनाएं बहुत कम हैं लेकिन प्रवासी श्रमिकों एवं उनके ठेकेदारों द्वारा बाहर से बच्चे काम के लिए केरल में लाये जाते हैं।

जार्ज ने कहा, ‘‘ इसे लोगों के सहयोग से ही रोका जा सकता है। बाल एवं किशोर श्रम (रोकथाम एवं विनियमन) कानून के अनुसार 14 साल तक के बच्चों को काम पर नहीं लगाया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि बच्चों को कई कारणों से काम करना पड़ता है लेकिन इससे उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास पर बहुत बुरा असर पड़ता है और कोविड-19 महामारी के चलते कई स्थानों पर बालश्रम की खबरें आयी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ यही कारण है कि प्रोत्साहन योजना शुरू की जा रही है ताकि बालश्रम रोकने में जनभागीदारी सुनिश्चित हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर