लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने 12,076 मकान बेघर लोगों को सौंपे

By भाषा | Updated: September 18, 2021 21:49 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 18 सितंबर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने वाम सरकार की जीवन मिशन योजना के तहत राज्यभर में निर्मित 12,067 मकान शनिवार को लाभार्थियों को सौंप दिए।

विजयन ने कहा कि वाम सरकार ने लोगों से किया अपना वादा निभाया है। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में पांच लाख मकानों का निर्माण किया जाएगा।

विजयन ने कहा, ''राज्य सरकार के 100-दिवसीय कार्यक्रम के तहत, हमने 12,067 मकानों का निर्माण किया है। इसमें से 10,058 मकान राज्य में स्थानीय स्व-सरकारी निकायों की जीवन मिशन और अन्य योजनाओं, जबकि 2,009 मकान प्रधानमंत्री शहरी आवास परियोजना के तहत आते हैं।''

इनमें से 7,832 मकान सामान्य समुदायों के बेघर लोगों, जबकि 3,964 मकान अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समुदायों के लाभार्थियों के लिए हैं तथा 271 मकान मछुआरा समुदायों के बेघर लोगों के लिए हैं।

विजयन ने कहा, "जीवन मिशन के तहत किए गए पहले सर्वेक्षण में राज्य में 3.5 लाख भूमिहीन और बेघर परिवारों की पहचान की गई थी। उनमें से ज्यादातर गरीब थे। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे एक मकान का मालिक होने के सपने को साकार कर सकते हैं। हालांकि, पिछली सरकार ने उस सपने को पूरा किया।"

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 2,62,131 मकान बनाए गए और परियोजना के लिए 8,903 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिसमें राज्य निधि, केंद्रीय निधि, स्थानीय निकायों के शेयर और हुडको ऋण शामिल हैं।

विजयन ने कहा कि 36 आवास परिसरों के तहत 2,207 मकान निर्माणाधीन हैं और 17 अन्य परिसरों का निर्माण जल्द ही शुरू हो जाएगा।

उन्होंने एक ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान कहा, "अगले पांच वर्षों में, हम पांच लाख मकानों का निर्माण करेंगे। हमारा लक्ष्य केरल को ऐसी जगह बनाना है जहां कोई भूमिहीन या बेघर लोग न हो। जो पात्र हैं, उन्हें लाभ मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए