लाइव न्यूज़ :

टेलीविजन मीडिया में योगदान के लिए पत्रकार को केरल सरकार का पुरस्कार

By भाषा | Updated: July 29, 2021 17:02 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 29 जुलाई पत्रकार शशि कुमार को टेलीविजन मीडिया में उनके योगदान के लिए केरल सरकार द्वारा शुरू पहले टेलीविजन लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान से नवाजा गया है।

संस्कृति मंत्री साजी चेरियन ने पुरस्कार की घोषणा की। इसके तहत दो लाख रुपये नकदी, स्मृति चिन्ह और एक प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

के सच्चिदानंदन की अध्यक्षता वाली एक समिति ने नाम का चयन किया। इस समिति में सदस्यों के रूप में वेंकटेश रामकृष्णन और एस शारदाकुट्टी तथा चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष कमल और सांस्कृतिक मामलों की प्रमुख सचिव रानी जॉर्ज भी थीं। चयन मंडल ने पाया कि शशि कुमार ने केरल में टेलीविजन संस्कृति का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दूरदर्शन में न्यूज रीडर और निर्माता के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले कुमार देश के पहले क्षेत्रीय उपग्रह टीवी चैनल एशियानेट के संस्थापक भी हैं। वह वर्तमान में एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म, चेन्नई के अध्यक्ष हैं। कुमार का जन्म 1952 में त्रिशूर जिले के कोडुंगल्लूर के निकट करूपडन्ना में हुआ था। उन्होंने लोयोला कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से इतिहास में स्नातकोत्तर किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए