लाइव न्यूज़ :

केरल में बाढ़ का कहर, अब तक 77 मौतें, परिवहन सेवाएं और कोच्चि एयरपोर्ट-मेट्रो ठप्प

By भाषा | Updated: August 16, 2018 10:06 IST

मौसम विभाग ने बारिश को लेकर राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर केरल में रेड अलर्ट जारी किया है। 

Open in App

कोच्चि, 16 अगस्त: बाढ़ के कारण दक्षिण रेलवे और कोच्चि मेट्रो ने आज अपना परिचालन निलंबित कर दिया जिससे मध्य केरल के कई हिस्सों में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली चरमरा गयी। लगातार हो रही बारिश के कारण पेरियार नदी में जलस्तर बढ़ गया है और मुल्लापेरियार, चेरुतोनी, इडुक्की जलाशय और इदामालयार सहित सभी प्रमुख बांधों के सभी फाटक खोल दिये गये हैं। इसके कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। बाढ़ और बारिश से जुड़े हादसों में मरने वालों की तादाद बढ़कर 77 पहुंच गई है। इस बीच मौसम विभाग की मानें तो अभी राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है। बाढ़ से कोच्चि शहर में परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई है। दक्षिण रेलवे के एक प्रवक्ता ने आज तड़के एक बयान में कहा, ‘‘अंगमाली और अलुवा के बीच डाउनलाइन पर पुल नंबर 176 पर जलस्तर बढ़ने के कारण इस पुल पर सेवा बंद कर दी गयी है।’’ कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (केएमआरएल) ने अलुवा के निकट मट्टम में अपने यार्ड के बाढ़ के पानी में डूबे जाने के बाद आज सुबह अपना परिचालन बंद कर दिया। केएमआरएल ने एक बयान में बताया, ‘‘मट्टम यार्ड क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने के कारण कोच्चि मेट्रो ट्रेन सेवा बंद कर दी गयी है।’’ प्रवक्ता ने बताया कि एक बार जलस्तर कम होने और प्रणाली के अच्छी स्थिति में आने के बाद सेवा फिर से शुरू हो जाएगी।अधिकारियों ने बताया कि कमलसेरी इलाके में शहर को जोड़ने व वाली राष्ट्रीय राजमार्ग के डूब जाने के कारण कोच्चि में बस सेवा भी प्रभावित हुयी है।लगातार हो रही बारिश और पेरियार नदी में बांध का फाटक खोले जाने के चलते कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा क्षेत्र में पानी प्रवेश कर जाने के कारण कल शनिवार तक यहां सभी तरह की हवाई सेवा को बंद कर दिया गया।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए