लाइव न्यूज़ :

VIDEO: केरल बाढ़ में फंसी गर्भवती महिला की सेना ने इस तरह बचाई जान, 324 लोगों की मौत

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 17, 2018 19:31 IST

केरल में करीब एक सदी में आयी इस प्रलयंकारी बाढ़ में आठ अगस्त के बाद से अब तक  324 लोगों की मौत हो गई है। 

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 अगस्त:  केरल में बारिश से आई  बाढ़ से समूचा राज्य प्रभावित है। शुक्रवार महज एक दिन में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गयी। तमाम केंद्रीय और राज्य संस्थाएं राहत और बचाव कार्य में लगातार लगी हुई हैं। करीब एक सदी में आयी इस प्रलयंकारी बाढ़ में आठ अगस्त के बाद से अब तक  324 लोगों की मौत हो गई है। 

इस बीच इंडियन नेवी ने एक विडियो जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि नेवी का एक हेलिकॉप्टर एक गर्भवती महिला को किस कदर बचा रहा है। वह महिला बाढ़ में फंसी थी। जानकारी के मुताबिक, महिला की मदद के लिए डॉक्टर को भी नीचे उतारा गया था। 

विडियो में देखा जा सकता है कि महिला की मदद के लिए हेलिकॉप्टर से रस्सी लटकाई जाती है, जिसे महिला की कमर से ऊपर बांध दिया जाता है और धीरे-धीरे उन्हें ऊपर खींच लिया जाता है। इस दौरान महिला के गर्भाशय से लगा वॉटर बैग भी लीक हो गया था। बाद में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है।  बता दें कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) कर्मियों के अलावा सेना, नौसेना, वायुसेना के कर्मियों ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में अपने-अपने घरों की छतों, ऊंचे स्थानों पर फंसे लोगों को निकालने का बड़ा कार्य शुरू किया। ऊंचाई वाले इलाकों में पहाड़ों के दरकने के कारण चट्टानों के टूटकर नीचे सड़क पर गिरने से सड़कें अवरुद्ध हो गयीं जिससे वहां रहने वालों और गांवों में बचे लोगों का संपर्क बाकी की दुनिया से कट गया। ये गांव आज किसी द्वीप में तब्दील हो गये हैं।

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत सैकड़ों लोग ऐसी जगहों पर फंसे हैं जहां नौका से पहुंच पाना मुश्किल है। उन लोगों को रक्षा मंत्रालय के हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला गया और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और ब्रिटेन में रह रहे प्रवासी केरलवासी अपने-अपने प्रियजन की मदद की खातिर टीवी चैनलों के माध्यम से अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :केरल बाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWayanad Landslide: वायनाड पहुंचे साउथ एक्टर मोहनलाल, भूस्खलन इलाके का किया दौरा; पीड़ितों की मदद के लिए 3 करोड़ देने का वादा

भारतWayanad Landslide: केरल के वायनाड में क्यों हुआ लैंडस्लाइड? 'दक्षिण का स्वर्ग' तबाही के बाद बना खंडर

भारतKerala Weather: केरल में भारी बारिश का प्रकोप; वायनाड समेत अन्य राज्यों में अलर्ट, शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी

भारतWayanad Landslide: वायनाड भूस्खलन हादसे में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा, रेस्क्यू टीम के लिए बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

भारतकेरलः राहुल गांधी ने कहा- बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलवाने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार पर दबाव बनाना रखेंगे जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील