लाइव न्यूज़ :

बेहतर हो रही है केरल की स्थिति, शुरुआती बचाव कार्य लगभग पूरा: वाइस एडमिरल लूथरा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 20, 2018 18:00 IST

भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल लूथरा ने कहा कि केरल में करीब दो सप्ताह पहले बचाव अभियान शुरू किया गया था और बारिश के गति पकड़ने के साथ अभियान में भी तेजी लायी गई।

Open in App

श्रीनगर, 20 अगस्त (भाषा) नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज कहा कि केरल में स्थिति में सुधार हो रहा है और बचाव अभियान लगभग पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि अब राहत और पुनर्वास की दिशा में प्रयास तेज किये जा रहे हैं।केरल में मॉनसून के दौरान हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में अब तक 210 लोगों की जान गयी है। इस कारण 7.14 लाख से अधिक लोग अपने घरों से विस्थापित हुए हैं। पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने संवाददाताओं से कहा, “जहां तक नौसेना का सवाल है तो हमने पिछले चार-पांच दिनों में खास तौर पर प्रयास तेज कर दिया था, अब हम राहत प्रदान करने और उसके बाद पुनर्वास की दिशा में कोशिश की ओर बढ़ रहे हैं।” उन्होंने कहा, “बचाव का शुरुआती काम लगभग पूरा कर लिया गया है। हालांकि विभिन्न इलाकों में कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। हम उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए उन तक पहुंचेंगे।” वाइस एडमिरल लूथरा ने कहा कि केरल में करीब दो सप्ताह पहले बचाव अभियान शुरू किया गया था और बारिश के गति पकड़ने के साथ अभियान में भी तेजी लायी गई।उन्होंने कहा, “दिल्ली से पूरे अभियान के समन्वय का अभियान चल रहा है। रक्षा आपदा प्रबंधन समूह द्वारा सुरक्षा बलों का समन्वय किया जा रहा है और राष्ट्रीय स्तर पर इसका समन्वय राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समूह द्वारा किया जा रहा है।” लूथरा ने कहा कि सभी केंद्रीय और राज्य एजेंसियों, गैर-सरकारी संगठनों और लोगों के सहयोग से स्थिति के जल्द ही नियंत्रण में आ जाने की संभावना है।

टॅग्स :केरल बाढ़केरलभारतीय सेनाइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील