लाइव न्यूज़ :

केरल बाढ़: इडुक्की में रेड अलर्ट किया गया जारी, उत्तरी जिलों में सेना की हुई तैनाती

By भाषा | Updated: August 10, 2018 16:13 IST

पेरियार नदी में पानी के बढ़ते स्तर और कोच्चि के बैकवॉटर्स से घिरे वेलिंगडन द्वीप के हिस्सों के डूब में आने की आशंका को देखते हुए भारतीय नौसेना ने दक्षिण नौसेना कमान को अलर्ट पर रखा है।

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 10 अगस्त: बारिश से बदहाल केरल में इडुक्की जलाशय से और अधिक पानी छोड़ने की संभावना के मद्देनजर इडुक्की और उसके नजदीकी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई स्थानों पर सड़कों के धंसने के बाद जिले में पर्यटकों के प्रवेश को भी रोक दिया गया है। राज्य के उत्तरी जिलों में गुरुवार रात से सेना के पांच कॉलम की तैनाती की गई है। कोझिकोड और वायनाड़ में कई स्थानों पर फंसे लोगों को निकालने के लिए कई छोटे पुलों का निर्माण किया गया है।

पेरियार नदी में पानी के बढ़ते स्तर और कोच्चि के बैकवॉटर्स से घिरे वेलिंगडन द्वीप के हिस्सों के डूब में आने की आशंका को देखते हुए भारतीय नौसेना ने दक्षिण नौसेना कमान को अलर्ट पर रखा है। केरल में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के कारण भारी बारिश हो रही है जिसके बाद आठ अगस्त से भूस्खलन और बाढ़ के कारण 26 लोगों की जान जा चुकी है।

इडुक्की जिला प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी है, इसके अलावा भारी माल वाहनों को भी रोक दिया है। राज्य के पर्यटन मंत्री कडकमपल्ली सुरेंद्रन ने बताया कि बुधवार से मुन्नार के जूडी रिसॉर्ट में फंसे 30 पर्यटकों को बचाया गया। वे सुरक्षित हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण राज्य के 24 बांधों के गेट खोल दिए गए हैं।

इडुक्की जलाशय के तीन शटर पहले ही खोले जा चुके थे। जलाशय के हिस्से चेरूथोनी बांध के दो और शटर शुक्रवार सुबह खोले गए। एक शटर तो, 26 वर्ष बाद कल खोला गया। सुबह मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने बाढ़ के हालात का जायजा लिया। सेना, नौसेना, वायुसेना, तटरक्षक बल और एनडीआरएफ राहत कार्य में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि बढ़ते जल स्तर को देखते हुए, जितना पानी छोड़ा जा रहा है, उससे तीन गुना अधिक पानी छोड़ने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने 12 अगस्त तक अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वह राज्य की राजधानी से हालात पर नजर रखेंगे।

केंद्रीय मंत्री अल्फोंस कन्नामथानम ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार सुबह गृह मंत्री राजनाथ सिंह से केरल में बाढ़ के हालात पर बात की। राहत एवं बचाव कार्य देख रहे डीएससी सेंटर के कमांडेंट कर्नल अजय शर्मा ने बताया कि कल रात से उत्तरी जिलों में सेना के पांच कॉलम की तैनाती की गई है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री से बात की थी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया था।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :मानसूनकेरलमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए