लाइव न्यूज़ :

Kerala Flood: वायनाड दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी, फेसबुक पोस्ट लिखकर लोगों से की राहत सामग्री दान करने की अपील

By भाषा | Updated: August 12, 2019 12:14 IST

राहुल ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित लोगों से मिलने के बाद ट्वीट किया था , "यह देखना हृदयविदारक है कि वायनाड के लोग कितना कुछ खो चुके हैं। हम उन्हें उनके पैरों पर फिर से खड़ा होने में अपनी पूरी ताकत के साथ मदद करेंगे।"

Open in App

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को लोगों से अपील की कि वे उनके ससंदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराएं। वायनाड दौर पर पहुंचे गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लोगों से अपील करते हुए लिखा, ‘‘ मेरा संसदीय क्षेत्र वायनाड बाढ़ से तबाह हो गया है, हजारों लोग बेघर हो गए हैं और उन्हें राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ हमें तत्काल पानी की बोतलों, चटाई, कंबल, अधो वस्त्र, धोती, नाइटगाउन, बच्चों के कपड़े, चप्पल, सैनेटरी नैपकिन, साबुन, टूथब्रश, टूथपेस्ट, डेटॉल, सर्फ, ब्लीचिंग पाउडर और क्लोरीन की जरूरत है।’’ उन्होंने लोगों से बिस्कुट, चीनी, मूंग, दाल, चना, नारियल तेल, नारियल, सब्जी, करी पाउडर, ब्रेड और बच्चों का खाना देने की भी अपील की है। गांधी ने लोगों से राहत सामग्री मलप्पुरम जिले में बनाए गए केन्द्रों में भेजने को कहा है।

राहुल ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित लोगों से मिलने के बाद ट्वीट किया था , "यह देखना हृदयविदारक है कि वायनाड के लोग कितना कुछ खो चुके हैं। हम उन्हें उनके पैरों पर फिर से खड़ा होने में अपनी पूरी ताकत के साथ मदद करेंगे।"

गांधी ने एक अन्य ट्वीट में कहा था, ‘‘ मैंने एम ई एस ममपाड़ कॉलेज राहत शिविर का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि हम राज्य और केन्द्र सरकारों से तुरंत मदद पहुंचाने की अपील करेंगे और हर संभव मदद करेंगे।’’

राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, वायनाड के जिला कलेक्टर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात कर चुके हैं। अप्रैल में यहां से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राहुल का वायनाड का यह दूसरा दौरा है।

टॅग्स :राहुल गांधीकेरलबाढ़कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप