लाइव न्यूज़ :

केरल बाढ़ में अब तक 417 लोगों की मौत, सीएम विजयन ने लोगों से मांगा नुकसान का विवरण

By भाषा | Updated: August 25, 2018 02:15 IST

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन बाढ़ राहत सहायता को लेकर केरल के लिए अलग पैमाना अपनाए जाने का सलाह दिया है।

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 25 अगस्त: केरल में बारिश व बाढ़ की वजह से अब तक 417 लोग जान गंवा चुके हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैकड़ों लोग राहत शिविरों से घरों को लौट रहे हैं। इसके साथ ये भी बताया कि फिर भी अभी 8.69 लाख लोग 2,787 राहत शिविरों में हैं। विजयन ने मीडिया से कहा कि 29 मई से मानसून की बारिश शुरू होने से मौतें होनी शुरू हो गईं थीं लेकिन आठ अगस्त से 265 लोगों के मौत होने की सूचना है, जब मूसलाधार बारिश की वजह से राज्य में भयावह बाढ़ आ गई। 

मुख्यमंत्री पी. विजयन ने ये भी कहा कि बाढ़ राहत सहायता को लेकर केरल के लिए अलग पैमाना अपनाया जाना चाहिए, क्योंकि राज्य को बड़े पैमाने पर हुए नुकसान की तुलना किसी भी समय पर किसी अन्य राज्य को हुई क्षति से नहीं की जा सकती। इस महीने की शुरुआत से भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण केरल में हुए नुकसान का ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा कि नुकसान का शुरुआती आकलन करीब 20,000 करोड़ रुपए है जो 2018-19 के लिए राज्य के वार्षिक योजना आकार के बराबर है।केरल की स्थिति को अलग बताने के अपने रुख को सही ठहराने के लिए विजयन ने कहा कि राज्य की जनसंख्या घनी है और पूरे राज्य में अच्छी सड़कें, संचार नेटवर्क और अस्पताल जैसी आधारभूत सुविधाएं थीं। लिहाजा, बाढ़ के कारण काफी नुकसान हुआ है और यह ऐसी चीज है जिसकी तुलना किसी भी समय पर किसी अन्य राज्य को हुई क्षति से नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री ने अपील की कि बाढ़ राहत सहायता को लेकर राज्य के लिए अलग पैमाना अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान के पैमाने पर जोर ऐसे समय में दिया है जब बाढ़ प्रभावित राज्य के लिए विदेशी मदद स्वीकार करने को लेकर गतिरोध बना हुआ है।मुख्यमंत्री ने आज अपने बयान में कहा, ‘‘हम तहेदिल से इस तथ्य पर गौर करते हैं कि यूएई से लेकर कतर तक कई विदेशी देश सहायता के अपने वादे के साथ आगे आए हैं।’’ विजयन ने केंद्र की ओर से 100 करोड़ रुपए तत्काल जारी किए जाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित 500 करोड़ रुपए की अंतरिम मदद का भी जिक्र किया।  केंद्र केरल के लिए 600 करोड़ रुपए पहले ही जारी कर चुका है। 

टॅग्स :केरल बाढ़केरलबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील