लाइव न्यूज़ :

Kerala Flood: मछली बेचने वाली जिस लड़की को किया ट्रोल, केरल आपदा में उसने पेश की ऐसी मिसाल

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 20, 2018 09:40 IST

मछली बेचकर पढ़ाई का खर्च निकालने वाली हनान हामिद को काफी ट्रोल किया गया था। लेकिन उसने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में डेढ़ लाख रुपये का दान दिया है।

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 20 अगस्तः सोशल मीडिया ने हर आदमी को अपने विचार व्यक्त करने की सहूलियत दी है। लोग अपनी समझ के अनुसार तारीफ या आलोचना करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले कॉलेज यूनिफॉर्म में मछली बेचते हुए एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ था। जिसे लोगों ने ट्रोल किया था। उसी लड़की ने केरल की भीषण तबाही में मिसाल पेश की है। हनान हामिद ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में डेढ़ लाख रुपये दान किए हैं। हनान हामिद तोडुपुज़ा के अल अज़हर कॉलेज के बीएससी थर्ड ईयर की छात्रा है।

जुलाई में ड्रेस पहनकर मछली बेचने के लिए हनान को ट्रोल किया गया था। लेकिन यह उनके लिए सकारात्मक साबित हुआ। क्योंकि वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और अन्य लोग उनकी मदद को आगे आने लगे थे। हनान ने बताया, ' ट्रोलिंग के दूसरे दिन से मेरे अकाउंट में 500 से लेकर 2000 रुपए तक आए। इस तरह पूरे डेढ़ लाख रुपए इकट्ठा हो गए। जिन लोगों ने मेरी मदद की अब वे लोग बहुत बड़े नुकसान का सामना कर रहे हैं, इसलिए मैं उनके पैसे वापस करना चाहती हूं।'

यह भी पढ़ेंः- Kerala Flood LIVE: केरल के राहत शिविरों में 7 लाख लोगों का डेरा, बारिश से राहत लेकिन मुसीबतों से नहीं

हनान का स्वाभिमान ही उनकी पूंजी है। वो कॉलेज के बाद मछली बेचकर अपनी पढ़ाई का खर्च उठाती हैं। सिर्फ अपनी ही नहीं, उसी पैसे से अपनी मां और भाई का भी ख्याल रखती हैं। फिलहाल हनान बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कोठामंगलम टाउन के एक अस्पताल में रह रही है। हनान की मां को रिश्तेदारों के घर पर रखा गया है जबकि हनान का भाई बोर्डिंग स्कूल में रह रहा है।

गौरतलब है कि केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरे देश से मदद की खबरें आ रही हैं। कांग्रेस के सभी सांसद-विधायकों ने अपने एक माह का वेतन देने की घोषणा की है। महाराष्ट्र सरकार केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 20 करोड़ रुपए की मदद कर रही है। इसके अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और गुजरात सरकार 10-10 की मदद कर रही हैं। इसके अलावा पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना की राज्य सरकारें अपनी तरफ से रविवार को आरओ पानी, खाने-पीने की चीजें भेज रहे हैं जिन्हें रक्षा मंत्रालय के सहयोग से केरल पहुंचाया जा रहा है।

टॅग्स :केरल बाढ़केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो