लाइव न्यूज़ :

केरल: शाहरुख सैफी को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा, ट्रेन में आग लगाने का है आरोप

By अंजली चौहान | Updated: April 7, 2023 12:54 IST

ट्रेन में आग लगाने वाला आरोपी शाहरुख घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था। ऐसे में पुलिस ने जांच टीम बना कर आरोपी की केरल से लेकर महाराष्ट्र तक पड़ताल की।

Open in App
ठळक मुद्देकोझिकोड ट्रेन हादसे के आरोपी को कोर्ट ने भेजा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में कोझिकोड ट्रेन में आरोपी ने यात्री को आग लगाकर मार डाला था आरोपी को महाराष्ट्र के रत्नागिरी से इसी हफ्ते गिरफ्तार किया था

कोझिकोड:केरल के कोझिकोड में एक ट्रेन में आग लगाकर यात्री की हत्या करने वाले आरोपी शाहरुख सैफी को आज कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आरोपी शाहरुख कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा उपचार के अधीन रहेगा। दरअसल, आज आरोपी शाहरुख को मेडिकल के लिए कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।  

महाराष्ट्र से पुलिस ने किया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि ट्रेन में आग लगाने वाला आरोपी शाहरुख घटना को अंजाम देने के बाद से फरार था। ऐसे में पुलिस ने जांच टीम बना कर आरोपी की केरल से लेकर महाराष्ट्र तक पड़ताल की।

इसके बाद ट्रल इंटेलिजेंस और महाराष्ट्र एटीएस की एक संयुक्त टीम ने केरल ट्रेन फायर मामले में फरार आरोपी शारुख सैफी को मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात महाराष्ट्र के रत्नागिरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद जांच टीम ने मामले से संबंधित पूछताछ की और जांच को तेज कर दिया।

 

जानकारी के मुताबिक, एनआईए की टीम और आतंकवाद रोधी दस्ते ने मामले को अपने हाथ में ले लिया है और मामले में कई सबूतों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। 

बता दें कि केरल को कोझिकोड के पास चलती ट्रेन रविवार रात को हमलावर शाहरुख सैफी ने पेट्रोल फेंक कर ट्रेन में आग लगा दी थी। इस हादसे में एक बच्चे सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

मौतें तब हुईं जब पीड़ितों ने आग से बचने के लिए ट्रेन से कूदने की कोशिश की। नौ अन्य झुलसे हुए अस्पताल में हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के कोझिकोड स्टेशन से गुजरने के बाद उसके डी-2 डिब्बे में हुई।

टॅग्स :केरलकोर्टआगरेल हादसाअग्निकांडKozhikode Medical College Hospitalकोझिकोड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण