लाइव न्यूज़ :

केरल: भाजपा नेता रंजीत श्रीनिवासन की हत्या में कोर्ट ने 15 पीएफआई कार्यकर्ताओं को सुनाई मौत की सजा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 30, 2024 12:45 IST

केरल भाजपा नेता रंजीत श्रीनिवासन की हत्या के मामले में कोर्ट ने 15 पीएफआई कार्यकर्ताओं को मौत की सजा सुनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल भाजपा नेता रंजीत श्रीनिवासन की हत्या के मामले में कोर्ट ने 15 लोगों की दी मौत की सजाहत्याकांड के दोषी सभी 15 लोग प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के कार्यकर्ता हैंरंजीत श्रीनिवासन की हत्या 19 दिसंबर, 2021 को उनके घर पर परिजनों के सामने की गई थी

तिरुवनंतपुरम: केरल में भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी विंग के नेता रंजीत श्रीनिवासन की हुई हत्या के मामले में कोर्ट ने मंगलवार को इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े 15 लोगों को मौत की सजा सुनाई है।

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार मावेलिक्कारा कोर्ट के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश वीजी श्रीदेवी ने मामले में आरोपियों को सजा सुनाई है।

जानकारी के अनुसार केस में अभियोजन पक्ष ने कोर्ट से दोषियों के लिए अधिकतम सजा की मांग करते हुए कहा कि  पीएफआई एक "प्रशिक्षित हत्यारा दस्ता" था। जिसने क्रूर और शैतानी तरीके से पीड़ित को उसकी मां, बच्चे और पत्नी के सामने मार दिया गया था, इसलिए यह मामला "दुर्लभ से दुर्लभतम" श्रेणी की अपराध में आता है।

अदालत ने मामले की सुनवाई 20 जनवरी को पाया था कि मामले में आरोपी 15 लोगों में से एक से आठ लोग सीधे तौर पर घटना में शामिल थे। इसने चार लोगों (आरोपी संख्या नौ से 12) को हत्या का दोषी भी पाया था क्योंकि वे अपराध में सीधे तौर पर घातक हथियारों से लैस होकर घटनास्थल पर गये थे।

मालूम हो कि केरल भाजपा ओबीसी मोर्चा के राज्य सचिव रंजीत श्रीनिवासन की 19 दिसंबर, 2021 को उनके घर पर परिवार के सामने कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में आरोप पीएफआई और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) से जुड़े कार्यकर्ताओं पर लगा था, जिसे कोर्ट में अभियोजन पक्ष द्वारा साबित कर दिया गया। जिसके बाद कोर्ट ने 15 आरोपियों को मौत की सजा सुनाई है। 

टॅग्स :PFIकोर्टcourtतिरुवनंतपुरमthiruvananthapuram-pc
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप