लाइव न्यूज़ :

केरल में कोरोना वायरस मामलाः रात का कर्फ्यू और रविवार लॉकडाउन जारी, पूर्ण तालाबंदी पर क्या बोले सीएम विजयन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 4, 2021 21:41 IST

केरल में संक्रमण के 41,81,137 मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या 21,422 पर पहुंच गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने 29,682 नए कोरोनो वायरस मामले दर्ज किए।142 लोगों ने शनिवार को वायरस से दम तोड़ दिया।केरल में देश में कुल मामलों का 70% है।

तिरुवनंतपुरमः केरल सरकार ने शनिवार को फैसला किया है कि राज्य भर में रात का कर्फ्यू और रविवार का तालाबंदी जारी रहेगी। राज्य में  कोरोनो वायरस का मामला बढ़ता जा रहा है। केरल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 29,682 नए मामले सामने आए।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को समीक्षा बैठक के बाद इस फैसले की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने 29,682 नए कोरोनो वायरस मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से 142 लोगों ने शनिवार को वायरस से दम तोड़ दिया। केरल में देश में कुल मामलों का 70% से अधिक और कुल मौतों का एक तिहाई हिस्सा रहा है।

पिछले कुछ दिनों से लगातार संक्रमण के मामलों में वृद्धि से जूझ रहे केरल में पिछले एक दिन में महामारी से 142 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण की दर में मामूली गिरावट भी देखी गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक केरल में संक्रमण के 41,81,137 मामले सामने आ चुके हैं और मृतकों की संख्या 21,422 पर पहुंच गई हैं।

अब तक कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद कुल 39,09,096 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में केरल में 2,50,065 मरीज उपचाराधीन हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी राज्य में पूर्ण तालाबंदी से इनकार करते हुए कहा था कि यह अर्थव्यवस्था और आजीविका के लिए एक बड़ा संकट पैदा करेगा।

टॅग्स :केरलकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियापिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी