लाइव न्यूज़ :

केरल: 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए 2000 नहीं दिए तो फेंक दी सब्जियां, दुकानदार को धमकाया, कांग्रेस ने तीन कार्यकर्ताओं को निलंबित किया

By विनीत कुमार | Updated: September 16, 2022 12:54 IST

कांग्रेस पार्टी ने केरल में तीन कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया है। इन पर कोल्लम जिले में एक दुकानदार को 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए चंदा देने के लिए उससे जोर-जबर्दस्ती करने और धमकाने के आरोप हैं। दुकानदार ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में कांग्रेस पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं पर चंदे के लिए दुकानदारों को धमकाने और तोड़फोड़ के आरोप।एक सब्जी विक्रेता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है, घटना का वीडियो भी सामने आया है।केरल कांग्रेस ने विवाद बढ़ने और वीडियो सामने के बाद तीन कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया है।

कोल्लम: कांग्रेस के 'भारत जोड़ो यात्रा' से शुक्रवार को एक विवाद जुड़ गया जब केरल में पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं द्वारा एक सब्जी विक्रेता से चंदे के रूप में 2000 रुपये नहीं देने पर उसे नुकसान पहुंचाने और उसके सामान को सड़कों पर फेंक देने का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है कि जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता सब्जी विक्रेता को धमकाते नजर आ रहे हैं।

घटना के सामने आने के बाद कांग्रेस ने कार्रवाई करते हुए उन तीनों कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि ऐसी घटना स्वीकार नहीं की जा सकती। केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के सुधाकरण ने ट्वीट किया, 'वे हमारी विचारधारा का प्रतिनिधित्व नहीं करते और ऐसा व्यवहार माफी लायक नहीं है।'

उन्होंने लिखा, 'कोल्लम में एक अस्वीकार्य करने वाली घटना में शामिल पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वे हमारी विचारधारा का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं और ऐसा व्यवहार माफी लायक नहीं है। पार्टी छोटे-छोटे चंदे के लिए क्राउडफंडिंग करती रही है, पर ये स्वेच्छा से होता है क्योंकि यह तरीका उन अन्य के विपरीत है जिन्हें कॉर्पोरेट चंदा मिलता है।'

दुकानदार केवल 500 रुपये देने के लिए था तैयार

सामने आए वीडियो में कुछ लोग सब्जी विक्रेता एस फवाज के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं। कुछ 'भारत जोड़ी यात्रा' के पोस्टर लेकर जा रहे हैं। इसी दौरान कुछ लोग दुकान मालिक के साथ बहस करने के साथ-साथ उस पर हमला करते नजर आ रहे हैं।

 वीडियो में एक शख्स को सब्जी फेंकते और तोड़फोड़ करते देखा जा सकता है। सामने आई जानकारी के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर 2,000 रुपये की मांग की थी, लेकिन दुकान का मालिक केवल 500 देने के लिए राजी था। इसे लेकर बहस हुई और दुकानदार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में दुकान मालिक एस फवाज ने कुन्नीकोड ​​पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई है।

बताते चलें कि 'भारत जोड़ो यात्रा' राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही। यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी। इसके तहत कन्याकुमारी से श्रीनगर की 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा की जानी है। कांग्रेस के अनुसार विभिन्न मुद्दों पर जनता से सीधे संवाद करने तथा ‘आर्थिक विषमता’, ‘सामाजिक ध्रुवीकरण’ और ‘राजनीतिक केंद्रीकरण’ के खिलाफ मुहिम छेड़ने के मकसद से ये यात्रा निकाली गई है।

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राकेरलकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए