लाइव न्यूज़ :

केरल: "सीएम विजयन मुझ पर हमले के लिए 'लोग' भेज रहे हैं, तिरुवनंतपुरम की सड़कों पर गुंडा राज है", राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने लगाया आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 12, 2023 07:39 IST

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राज्य सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है कि वो उनके खिलाफ शारीरिक हमले की साजिश रच रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर लगाया बेहद गंभीर आरोप उन्होंने कहा कि सीएम विजयन उन पर हमले की साजिश रच रहे हैंतिरुवनंतपुरम की सड़कों पर गुंडे राज करने की कोशिश कर रहे हैं

तिरुवनंतपुरम: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राज्य सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है कि वो उनके खिलाफ शारीरिक हमले की साजिश रच रहे हैं। राज्यपाल खान ने कहा कि केरल सरकार उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए लोगों को भेज रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "यह सीएम हैं, वह साजिश कर रहे हैं और लोगों को मेरे पास भेज रहे हैं ताकि वो मुझे शारीरिक रूप से चोट पहुंचा सकें। ऐसा लगता है कि केरल में संविधान ध्वस्त हो रहा है लेकिन किसी को भी संवैधानिक मशीनरी के पतन की अनुमति नहीं दी जा सकती है।"

इसके साथ ही राज्यपाल खान ने केरल सरकार और मुख्यमंत्री विजयन के खिलाफ बेहद आक्रामक होते हुए कहा कि तिरुवनंतपुरम की सड़कों पर गुंडे राज करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "आज की तारीख में 'गुंडे' कोशिश कर रहे हैं कि वो तिरुवनंतपुरम की सड़कों पर राज करें। जब वे आए, तो मैंने अपनी कार रोकीष उसके बाद जब मैं अपनी कार से उतरा तो वे भाग गए? आखिर मैंने ऐसा क्या किया है? वो क्यों मेरे उपर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं किसी से दबता नहीं हूं, इसलिए वे मुझे धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। वे मुझे डराने की कोशिश कर रहे हैं। मैं चीजों को हल्के में लेने वाला व्यक्ति नहीं हूं।''

गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विजयन के आदेश पर राज्य पुलिस भी मिलीभगत कर रही है। 

उन्होंने कहा, "वे मेरी कार के सामने आए। उन्होंने मेरी कार को दोनों तरफ से धक्का मारा। मैं नीचे उतर गया। क्या पुलिस मुख्यमंत्री के पास भी किसी को ऐसे ही पास जाने देती है? पुलिस उन्हें जानती थी लेकिन जब मुख्यमंत्री ही उन्हें आदेश दे रहे हों तो पुलिस क्या कर सकती है। जब मैं नीचे उतर गया, वे सभी अपनी जीपों में बैठ गए और वे भाग गए। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम चल रहा है। क्या यह संभव है कि लोग कारें लाएंगे और वे अपने से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को लाएंगे।" 

टॅग्स :Arif Mohammad Khanकेरलतिरुवनंतपुरमthiruvananthapuram-pcKerala Police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए