लाइव न्यूज़ :

Kerala Blast: सीएम विजयन ने ब्लास्ट को बताया 'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण', शीर्ष अधिकारियों को किया तलब

By रुस्तम राणा | Updated: October 29, 2023 14:45 IST

एएनआई से बात करते हुए, विजयन ने कहा, यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम घटना के संबंध में विवरण एकत्र कर रहे हैं। सभी शीर्ष अधिकारी एर्नाकुलम में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम पिनाराई विजयन ने कोच्चि के कलामासेरी इलाके में हुए कई विस्फोट की घटना को "दुर्भाग्यपूर्ण" करार दिया हैउन्होंने कहा कि सभी शीर्ष अधिकारी घटना के संबंध में विवरण इकट्ठा करने के लिए एर्नाकुलम में हैंकेरल में आज हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए

तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कोच्चि के कलामासेरी इलाके में हुए कई विस्फोट की घटना को "दुर्भाग्यपूर्ण" करार दिया है। उन्होंने कहा कि सभी शीर्ष अधिकारी घटना के संबंध में विवरण इकट्ठा करने के लिए एर्नाकुलम में हैं।

एएनआई से बात करते हुए, विजयन ने कहा, “यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम घटना के संबंध में विवरण एकत्र कर रहे हैं।' सभी शीर्ष अधिकारी एर्नाकुलम में हैं। डीजीपी घटनास्थल पर जा रहे हैं। हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। मैंने डीजीपी से बात की है। हमें जांच के बाद और अधिक जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता है।"

पुलिस ने कहा कि आज सुबह केरल के कोच्चि के कलामासेरी इलाके में यहोवा के साक्षियों की प्रार्थना सभा में कई विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के सीएम विजयन से बात की है। इसके अलावा, गृह मंत्रालय ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और जांच शुरू करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीमों को तैनात किया है।

राज्य के उद्योग मंत्री पी राजीव ने कहा कि विस्फोट स्थल की घेराबंदी कर दी गई है और पुलिस एवं अग्निशमन दल को बचाव कार्य में लगाया गया है। वहीं केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने विस्फोट के बाद सरकारी स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों से ड्यूटी पर आने का आग्रह किया है।

कांग्रेस नेता और केरल के मूल निवासी शशि थरूर ने भी अपना दुख व्यक्त करने के लिए एक्स, पहले ट्विटर का सहारा लिया। “केरल में एक धार्मिक सभा पर बम हमले की खबर से स्तब्ध और निराश हूं। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं और त्वरित पुलिस कार्रवाई की मांग करता हूं। लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। अपने राज्य को हत्या और विनाश की मानसिकता का शिकार होते देखना दुखद है।" 

उन्होंने आगे लिखा, ''मैं सभी धार्मिक नेताओं से इस तरह की बर्बरता की निंदा करने और अपने अनुयायियों को यह सिखाने के लिए एकजुट होने का आग्रह करता हूं कि हिंसा से और अधिक हिंसा के अलावा कुछ हासिल नहीं होता है।''

टॅग्स :पिनाराई विजयनकेरलबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारतकेरल विधानसभा चुनावः 140 सीट और 110 का लक्ष्य?, जी सुधाकरन सहित 4 वरिष्ठ नेताओं ने की बगावत, लड़ रहे निर्दलीय?, सचिव एमवी गोविंदन ने कहा- तीसरी बार सत्ता में वापसी?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप