लाइव न्यूज़ :

केरल के इकलौते भाजपा विधायक बोले- यहां 90 प्रतिशत साक्षरता, बीजेपी को वोट नहीं मिलने का ये भी एक कारण

By विनीत कुमार | Updated: March 25, 2021 13:58 IST

केरल में विधानसभा चुनाव है। यहां 6 अप्रैल को वोटिंग है। इससे पहले केरल के एकमात्र बीजेपी विधायक ओ राजगोपाल का बयान सुर्खियों में आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक अखबार को दिए इंटरव्यू में ओ राजगोपाल ने बीजेपी के राज्य में नहीं बढ़ने को लिट्रेसी रेट से जोड़ाकेरल में विधानसभा चुनाव के तहत 6 अप्रैल को वोटिंग होगी, बीजेपी के लिए अभी भी मुश्किल डगरबीजेपी ने केरल चुनाव में ‘मेट्रोमैन’ 88 साल के ई. श्रीधरन कोअपने बड़े चेहरे के तौर पर उतारा है

चुनाव के मौसम में बीजेपी के एक सीनियर नेता का ऐसा बयान सामने आया है जो पार्टी की किरकिरी करा सकता है। दरअसल केरल में बीजेपी के एकमात्र विधायक 91 साल के ओ राजगोपाल ने राज्य में बीजेपी को वोट नहीं मिलने के एक सवाल पर कहा कि राज्य में 90 प्रतिशत साक्षरता दर है और ये भी एक कारण है।

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में राजगोपाल ने ये बात कही। उसने सवाल पूछा गया था कि बीजेपी केरल में पॉलिटिकल स्पेस हासिल क्यों नहीं कर पा रही है जबकि पार्टी ने हरियाणा और त्रिपुरा में अच्छी पैठ बनाई और पश्चिम बंगाल में भी कम समय में बड़ी भूमिका निभाने लगी है।

इस पर बीजेपी विधायक और सीनियर नेता ने कहा, 'केरल एक अलग राज्य है। यहां दो-तीन अहम कारण हैं। यहां केरल में 90 प्रतिशत साक्षरता दर है। वे सोचते हैं, तर्क करते हैं। ये पढ़े-लिखे लोगों की आदतें हैं। ये एक मुद्दा है। दूसरा ये है कि राज्य में 55 प्रतिशत हिंदू और 45 प्रतिशत अल्पसंख्यक हैं। इसलिए ये भी एक अहम भूमिका निभाता है। इसलिए केरल की तुलना किसी और राज्य से नहीं की जा सकती है। यहां स्थिति दूसरी है लेकिन हम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं।' 

केरल विधानसभा चुनाव के लिए 6 अप्रैल को वोटिंग

केरल में विधानसभा चुनाव के लिए 6 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं। बीजेपी ने इस बार पलक्कड़ सीट पर ‘मेट्रोमैन’ 88 साल के ई. श्रीधरन को उतारा है। केरल चुनाव में बीजेपी के लिए वे इस बार सबसे बड़ा चेहरा हैं।

पार्टी का घोषणा पत्र भी बुधवार को जारी किया गया। इसमें सबरीमला के लिए कानून और 'लव जिहाद' के खिलाफ कानून के साथ ही हर परिवार से कम से कम एक सदस्य को रोजगार और हाई स्कूल के छात्रों के लिये मुफ्त लैपटॉप समेत कई वादे किये गए हैं। 

टॅग्स :केरल विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतमुफ़्त LPG सिलेंडर, महिलाओं और बुज़ुर्गों के लिए ₹3,000 पेंशन, बीजेपी ने केरलम के लिए घोषणापत्र जारी किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया