लाइव न्यूज़ :

साजी चेरियन के संविधान विरोधी बयान को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित, विपक्ष धरने पर बैठा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2022 13:06 IST

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल के सदस्य चेरियन के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए आसन के सामने आ गए। गौरतलब है कि साजी ने संविधान को आम लोगों के शोषण और लूट को बढ़ावा देने वाला बताया था।

Open in App
ठळक मुद्दे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल के सदस्य चेरियन के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए आसन के सामने आ गए विपक्षी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया और तख्तियां लेकर विधानसभा भवन के दरवाजे पर धरना दियासाजी चेरियन ने कहा था कि 'संविधान आम लोगों के शोषण और लूट को बढ़ावा देता है'

तिरुवनंतपुरमः केरल विधानसभा में मंत्री साजी चेरियन की संविधान विरोधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नीत यूडीएफ ने बुधवार को जमकर हंगामा किया, जिसके बाद अध्यक्ष एम. बी. राजेश ने सदन की कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित करने की घोषणा की। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल के सदस्य चेरियन के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए आसन के सामने आ गए। गौरतलब है कि साजी ने संविधान को आम लोगों के शोषण और लूट को बढ़ावा देने वाला बताया था।

यूडीएफ ने अध्यक्ष से प्रश्नकाल स्थगित करने और इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए उनके प्रस्ताव पर गौर करने का आग्रह किया। हालांकि, अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित करने का फैसला किया, क्योंकि यूडीएफ के सदस्यों ने उनके बार-बार अनुरोध के बावजूद अपनी-अपनी सीट पर लौटने से इनकार कर दिया था। इसके बाद, विपक्षी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया और तख्तियां लेकर विधानसभा भवन के दरवाजे पर धरना दिया। उन्होंने चेरियन और वाम सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

गौरतलब है कि केरल के मत्स्य पालन मंत्री साजी चेरियन ने संविधान की आलोचना करते हुए कहा कि यह ‘‘शोषण को माफ करता है’’ और इसे इस तरह से लिखा गया है कि इसका इस्तेमाल देश के लोगों को ‘‘लूटने’’ के लिए किया जा सके। चेरियन ने दक्षिणी जिले के मल्लापल्ली में हाल ही में आयोजित हुए एक राजनीतिक कार्यक्रम में यह बयान दिया था। मंगलवार को क्षेत्रीय टेलीविजन चैनलों के इस भाषण को प्रसारित करने के बाद यह मुद्दा सामने आया। साजी चेरियन कहा, ‘‘ हम सभी कहते हैं कि हमारे पास एक बेहतरीन तरीके से लिखा संविधान है, लेकिन मैं कहूंगा कि संविधान इस तरह से लिखा गया है कि इसका इस्तेमाल देश के लोगों को लूटने के लिए किया जा सके।’’ चेरियन के बयान की कई विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।

टॅग्स :केरलKerala AssemblyKerala Congress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष