लाइव न्यूज़ :

केरल: राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालयों का चांसलर बनने का न्यौता दिया, कहा- उन पर नियमों को तोड़ने का दबाव बनाया जा रहा

By विशाल कुमार | Updated: December 11, 2021 15:33 IST

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री पिनारई विजयन को पत्र लिखकर कहा है कि इसके बाद मुख्यमंत्री राज्यपाल पर निर्भर हुए बिना अपने राजनीतिक उद्देश्यों को आगे बढ़ा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री पिनारई विजयन को पत्र लिखा।चांसलर पद से हटने की बात करते हुए विजयन को दिया चांसलर बनने का न्यौता।नियमों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए काम करने का दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया।

तिरुवनंतपुरम: नियमों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए काम करने का दबाव बनाए जाने का आरोप लगाते हुए केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री पिनारई विजयन को पत्र लिखकर कहा है कि वह विश्वविद्यालयों के चांसलर पद से हट रहे हैं और विजयन चाहें तो चांसलर बन जाएं.

बीते 8 नवंबर को लिखे गए पत्र को अब जारी करते हुए खान ने मुख्यमंत्री से इस संबंध में संबंधित अधिनियम में संशोधन करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इसके बाद मुख्यमंत्री राज्यपाल पर निर्भर हुए बिना अपने राजनीतिक उद्देश्यों को आगे बढ़ा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि एक बार जब विश्वविद्यालय सरकार के सीधे नियंत्रण में आ जाएंगे, तो किसी के लिए भी राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोप लगाने की कोई गुंजाइश नहीं रह जाएगी।

खान ने कहा कि चांसलर के रूप में उनके लिए विश्वविद्यालयों को लगातार राजनीतिक हस्तक्षेप और उनकी स्वायत्तता के क्षरण से बचाना असंभव हो गया है।

उन्होंने आगे कहा कि चांसलर के रूप में अपने पिछले ढाई वर्षों के दौरान उन्होंने स्थिति को निराशा के साथ देखा। लेकिन हाल के घटनाक्रम और जिस तरह से मुझ पर नियमों और प्रक्रियाओं के उल्लंघन में काम करने के लिए दबाव डाला जाता है, उसने मुझे बहुत दुखी किया है।

उन्होंने ऐसे कई घटनाओं का जिक्र किया जिसमें कुन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति गोपीनाथ रविंद्रन की पुनर्नियुक्ति, श्री नारायणगुरु मुक्त विद्यालय के कुलपति के वेतन का भुगतान नहीं और विश्वविद्यालय खुलने के एक साल तक फैकल्टी की नियुक्ति मंजूरी नहीं देना शामिल है।

टॅग्स :केरलArif Mohammad Khanपिनाराई विजयनUniversity
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील