लाइव न्यूज़ :

केरल: आवारा कुत्तों के समूह ने दिव्यांग बच्चे पर हमला करके उतारा मौत के घाट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 12, 2023 09:59 IST

केरल के मुजाप्पिलंगड जिले में आवारा कुत्तों के समूह ने एक दिव्यांग बच्चे पर हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के मुजाप्पिलंगड जिले में आवारा कुत्तों का शिकार बना दिव्यांग बच्चा घर के बाहर खेल रहे 11 साल के दिव्यांग निहाल पर आवारा कुत्तों के समूह ने किया अचानक हमलानिहाल को घायल अवस्था में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया

तिरुवनंतपुरम: केरल के मुजाप्पिलंगड जिले में आवारा कुत्तों के समूह ने एक दिव्यांग बच्चे पर हमला करके उसे मौत के घाट उतार दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि रविवार शाम में घर के बाहर खेल रहे एक 11 साल के दिव्यांग बच्चे पर अचानक आवारा कुत्तों के समूह ने हमला कर दिया।

बच्चे ने कुत्तों से बचने का भरपूर प्रयास किया लेकिन वो सफल नहीं हो पाया और बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार केट्टीनाकम निवासी 11 साल का मासूम निहाल हर दिन की तरह अपने घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर पहुंच गया, जहां मौजूद आवारा कुत्तों के फौज ने उसे अकेला पाकर हमला बोल दिया।

निहाल ने अपनी ओर से बचने के लिए काफी संघर्ष किया लेकिन कुत्तों की भारी फौज के आगे वो लाचार हो गया। कुछ ही समय में कुत्तों ने उसे दातों से नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं दूसरी ओर परिवार वाले निहाल को घर के आसपास न पाकर उसकी तलाश करने लगे, थोड़े वक्त की पड़ताल के बाद उन्हें निहाल के घायल होने की सूचना मिलेगी।

परिजन फौरन भागे-भागे मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में मिला निहार को लेकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल हो चुके दिव्यांग को डॉक्टरों ने बचाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

घटना के बाद मुजाप्पिलंगड पुलिस ने बताया कि ऑटिज्म से पीड़ित निहाल शाम करीब 5 बजे से लापता था। उसकी गुमशुदगी के बाद पुलिस के खोजी दल, बच्चे के रिश्तेदार और स्थानीय लोगों ने तलाश की। रात में करीब 8.30 बजे निहार अपने घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

टॅग्स :केरलतिरुवनंतपुरमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी