लाइव न्यूज़ :

केरल: निपाह वायरस की चपेट में 21 वर्षीय कॉलेज छात्र, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- स्थिति नियंत्रण में

By भाषा | Updated: June 5, 2019 23:14 IST

केरल में 21 वर्षीय कॉलेज छात्र का मामला इस साल का पहला है। पिछले साल निपाह वायरस से राज्य में 17 लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून: केरल में एक छात्र के निपाह वायरस से संक्रमित होने के बाद जन स्वास्थ्य के लिए किए उपायों की समीक्षा करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की जरुरत नहीं है। केरल में 21 वर्षीय कॉलेज छात्र का मामला इस साल का पहला है। पिछले साल निपाह वायरस से राज्य में 17 लोगों की मौत हो गई थी।

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘मैं लोगों ने न घबराने की अपील करता हूं क्योंकि सरकार स्थिति के हल के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मैं केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा के साथ स्थिति की निजी तौर पर समीक्षा कर रहा हूं।’’ स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बुधवार की समीक्षा बैठक पर मुख्य ध्यान संपर्क में आने वाले लोगों की सूची अद्यतन करना, लक्षणों के लिए रोज निगरानी रखना और स्व: निगरानी रहा।

केंद्र ने संदिग्धों का प्रारंभिक अवस्था में पता लगाने के लिए संपर्क में आए लोगों का पता लगाने तथा रोगी को अलग रखने की सुविधाओं की समीक्षा करने के लिए महामारी विशेषज्ञ समेत छह सदस्यीय टीम मंगलवार को केरल भेजी थी। बयान में कहा गया है कि जिलाधीश के कार्यालय पर एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है और सरकारी मेडिकल कॉलेज एर्नाकुलम में अलग से एक वार्ड बनाया गया है।

कालीकट, त्रिशूर और कोट्टायम के मेडिकल कॉलेजों में भी वार्ड बनाए गए हैं। बयान में कहा गया है कि पारावूर निवासी कॉलेज छात्र की हालत अब स्थिर है और उसके संपर्क में आए 314 लोगों की नियमित आधार पर निगरानी की जा रही है। उसके संपर्क में आए पांच लोगों में ऐसे ही लक्षण पाए जाने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है और उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

टॅग्स :निपाह वायरसकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए