लाइव न्यूज़ :

VIDEO: 54 साल के गजराज से हटा बैन, केरल के इस मशहूर त्योहार में हुआ शामिल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 12, 2019 16:31 IST

शनिवार को गजराज को घंटों लंबे मेडिकल चेकअप से गुजरना पड़ा था। उसकी चिकित्सकीय जांच करने वाली टीम ने त्रिसूर जिला कलेक्टर टीवी अनुपमा को रिपोर्ट सौंप दी थी। उसके बाद कलेक्टर हाथी को त्योहार में शामिल होकर सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति दी, जिसे वह 2014 से करता आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे54 वर्षीय गजरात थेचिकोट्टुकावु रामचंद्रन केरल के प्रसिद्ध त्योहार त्रिसूर पूरम में शामिल हुआ।साल की शुरुआत में एक कार्यक्रम में हाथी ने दो लोगों को मार डाला था, जिसके बाद उस पर बैन लगाया गया था।

केरल के प्रसिद्ध त्योहार त्रिसूर पूरम में आखिरकार 54 वर्षीय गजरात थेचिकोट्टुकावु रामचंद्रन शामिल हो गया। हाथी पर किसी कार्यक्रम में शामिल होने पर प्रतिबंध लगाया गया था। गजराजों के बीच यह हाथी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है लेकिन इस साल की शुरुआत में गुरुवायुर के एक कार्यक्रम में इसने दो लोगों का मार डाला था।

उस घटना के बाद हाथी पर किसी कार्यक्रम में शामिल होने पर बैन लगा दिया गया था। डॉक्टरों ने हाथी का मेडिकल टेस्ट किया। आखिर टेस्ट में पास होने पर हाथी को त्योहार में शामिल किया गया। 

इस बीच उम्रदराज हाथी ने मीडिया में खासी सुर्खियां बनाई। समाचार एजेंसी एएनआई ने रविवार (12 मई) को एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें थेचिकोट्टुकावु रामचंद्रन को बड़े से दरवाजे से बाहर निकलते हुए देखा जा रहा है। बाहर खासी भीड़ उसके स्वागत में दिखाई दे रही है।

सजा-धजा हाथी जैसे ही बाहर आता है, सूंड़ उठाकर और एक चिंघाड़ मारकर जनता का अभिवादन करता है। हाथी देखने के लिए मौके पर सैकड़ों की तादात में लोग दिखाई दे रहे हैं और गजराज की झलक पाकर वे सभी हाथ उठाकर जोर से चिल्लाते हुए अभिवादन करते दिख रहे हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को गजराज को घंटों लंबे मेडिकल चेकअप से गुजरना पड़ा था। उसकी चिकित्सकीय जांच करने वाली टीम ने त्रिसूर जिला कलेक्टर टीवी अनुपमा को रिपोर्ट सौंप दी थी। उसके बाद कलेक्टर हाथी को त्योहार में शामिल होकर सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति दी, जिसे वह 2014 से करता आ रहा है।

टॅग्स :केरलहाथी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण