लाइव न्यूज़ :

केरल के इडुक्की में बड़ी घटना, भारी बारिश के बाद भूस्खलन से पांच की मौत, करीब 80 लोगों के फंसे होने की आशंका

By विनीत कुमार | Updated: August 7, 2020 13:01 IST

Kerala's Idukki Landslide: केरल के इडुक्की में शुक्रवार सुबह हुए भूस्खलन के बाद बचाव और राहत कार्य जारी है। अब तक 10 लोगों को बचाया गया है वहीं, कम से कम 5 की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल के इडुक्की में भूस्खलन, करीब 80 लोगों के फंसे होने की आशंका, 5 की मौतइडुक्की और आसपास के इलाके में कल से भारी बारिश हो रही है, पुल टूटने से बचाव कार्य में हो रही है मुश्किल

भारी बारिश के बीच केरल के इडुक्की जिल में शुक्रवार सुबह हुए भूस्खलन से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है। ये भूस्खलन जिले के राजमलाई क्षेत्र में हुआ। ये जगह पर्यटन के लिए मशहूर मुन्नार से करीब 25 किलोमीटर दूर है। अधिकारियों के अनुसार इस क्षेत्र में 70 से 80 लोग हैं जो भूस्खलन के कारण फंसे हो सकते हैं। हालांकि, अभी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर कितने लोग फंसे हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया है कि प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचने के लिए एक पुल था जो टूट गया है। इसलिए यहां तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है और बचाव कार्य भी प्रभावित हो रहा है। हालांकि वन अधिकारी और अन्य आपातकालीन सेवा के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। ताजा अपडेट के अनुसार 10 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

भारतीय वायु सेना से सीएम विजयन ने मांगी मदद

हालात से निपटने के लिए केरल मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने भारतीय वायुसेना से भी मदद मांगी है ताकि हेलीकॉप्टर के जरिए प्रभावित क्षेत्र में पहुंचा जा सके। मुख्यमंत्री ने ये भी ट्वीट कर बताया है कि एनडीआरएफ की एक टीम पहुंच चुकी है और त्रिशुर में मौजूद दूसरी टीम भी जल्द पहुंचने वाली है।

वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने केके सैलजा बताया है कि एक मोबाइल मेडिकल टीम और 15 एंबुलेंस इडुक्की के लिए भेजे गए हैं। साथ ही अगर और ज्यादा की जरूरत हुई, तो इसके लिए भी सरकार तैयार है।

अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को जिले में भारी बारिश के बाद एक अस्थायी पुल टूट गया था। जिले में आज भारी बारिश का अलर्ट है। जिले के निचले इलाके मुन्नार में भी नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। ये जगह पर्यटन के लिए खासा प्रसिद्ध है। इडुक्की में रात में सफल पर भी रोक लगा दी गई है। अधिकारियों के अनुसार भारी बारिश से कई सड़कें और हाइवे बंद कर दिए गए हैं।

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर