लाइव न्यूज़ :

केरलः नियमित उड़ान के दौरान एक ग्लाइडर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 नौसेना के अधिकारियों की हुई मौत

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 4, 2020 14:04 IST

अधिकारी का कहना है कि ग्लाइडर सुबह करीब सात बजे नौसैन्य अड्डे के पास थोप्पुमपाडी पुल के निकट हादसे का शिकार हुआ है। ग्लाइडर में सवार लेफ्टिनेंट राजीव झा और पेट्टी ऑफिसर सुनील कुमार को आईएनएचएस संजीवनी ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकोच्चि में नियमित उड़ान के दौरान रविवार सुबह एक ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना नौसेना के दो कर्मियों की मौत हो गई। अधिकारी का कहना है कि नौसेना के ग्लाइडर ने नियमित प्रशिक्षण के दौरान आईएनएस गरुड़ से उड़ान भरी थी। 

कोच्चिः केरल के कोच्चि में नियमित उड़ान के दौरान रविवार सुबह एक ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना नौसेना के दो कर्मियों की मौत हो गई। यह जानकाकारी एक रक्षा के अधिकारी ने दी है। अधिकारी का कहना है कि नौसेना के ग्लाइडर ने नियमित प्रशिक्षण के दौरान आईएनएस गरुड़ से उड़ान भरी थी। 

अधिकारी का कहना है कि ग्लाइडर सुबह करीब सात बजे नौसैन्य अड्डे के पास थोप्पुमपाडी पुल के निकट हादसे का शिकार हुआ है। ग्लाइडर में सवार लेफ्टिनेंट राजीव झा और पेट्टी ऑफिसर सुनील कुमार को आईएनएचएस संजीवनी ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दक्षिणी नौसेना कमान ने इस हादसे के संबंध में बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है। 

इससे पहले आजमगढ़ जिला के सरायमीर थाना क्षेत्र में सोमवार को खराब मौसम के कारण चार सीटों वाला एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 21 वर्षीय प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई। आजमगढ़ के जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया था कि सरायमीर थाना क्षेत्र के कुशहां फरिउद्दीनपुर गांव के समीप एक खेत में यह विमान गिरा था। इस विमान ने सुबह साढ़े दस बजे एक प्रशिक्षण संस्थान से उड़ान भरी थी। विमान को एक प्रशिक्षु पायलट चला रहा था। इस विमान में केवल एक ही व्यक्ति था। 

यह विमान केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रशिक्षण संस्थान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी अमेठी से संबद्ध था। प्रशिक्षु पायलट की पहचान कोनार्क सरन के रूप में हुई थी, वह हरियाणा के पलवल के रहने वाले थे। सरन के पास प्रशिक्षु के रूप में 125 घंटे की उड़ान का अनुभव था। वह एक कुशल प्रशिक्षु पायलट थे। 

टॅग्स :विमान दुर्घटनाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील