लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के लिये केजरीवाल ने हर्षवर्धन को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: November 11, 2020 16:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से दिल्ली में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया है।

केजरीवाल ने यह अनुरोध उस अनुमान के मद्देनजर किया है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना वायरस के तीसरे दौर के दौरान आगामी हफ्तों में कोविड-19 के रोजाना 15,000 मामले सामने आ सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने पिछले सप्ताह हर्षवर्धन को लिखे पत्र में अस्पतालों में लगभग 4,900 बिस्तर कम होने की बात कही।

उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि वह दिल्ली में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों को 300 आईसीयू समेत कम से कम 1,092 अतिरिक्त बिस्तरों और जरूरी चिकित्सा कर्मियों का प्रबंध करने का निर्देश दें।

डॉक्टर पॉल समिति ने अनुमान लगाया है कि दिल्ली में कोविड-19 के तीसरे दौर में बढ़ते प्रदूषण, त्योहारों का जश्न, शादी के सीजन और अन्य वजहों से आगामी हफ्तों में कोरोना वायरस के रोजाना 15,000 मामले सामने आ सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने समिति के अनुमान का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में बीते कुछ दिन में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर तेजी देखी गई है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में फिलहाल आईसीयू बिस्तरों समेत कुल 15,713 बिस्तर हैं।

केजरीवाल ने कहा कि लगभग 4900 बिस्तरों की कमी है, जिसे केन्द्र और दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों की मदद से पूरा किया जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए