लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पहले स्मॉग टावर का 23 अगस्त को केजरीवाल उद्घाटन करेंगे: गोपाल राय

By भाषा | Updated: August 19, 2021 15:22 IST

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 23 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी के पहले ‘स्मॉग टावर’ का कनाट प्लेस में उद्घाटन करेंगे। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि बीस मीटर से भी ऊंचा टावर अपने आसपास के एक किलोमीटर की परिधि में हवा की गुणवत्ता सुधारने का काम करेगा और मानसून के बाद पूरी क्षमता के साथ काम करना शुरू करेगा। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 23 अगस्त को स्मॉग टावर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद विशेषज्ञ प्रदूषण पर इसके प्रभाव का आकलन करेंगे। नतीजों के आधार पर हम ऐसे और उपकरण लगाने पर निर्णय लेंगे।” इससे पहले राय ने कहा था कि कोविड-19 महामारी के कारण स्मॉग टावर के निर्माण में देर हुई। दिल्ली मंत्रिपरिषद ने पिछले साल अक्टूबर में पायलट परियोजना की मंजूरी दी थी। राय के मुताबिक, स्मॉग टॉवर प्रति सेकंड एक हजार घन मीटर हवा को शुद्ध करेगा। एक अधिकारी ने बताया कि स्मॉग टावर का संचालन शुरू होने के बाद दो साल तक इसके प्रभाव का अध्ययन किया जाएगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा निर्मित 25 मीटर ऊंचा एक अन्य टावर आनंद विहार में 31 अगस्त तक काम करना शुरू कर देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए