लाइव न्यूज़ :

Kejriwal Oath ceremony: जानिए कौन हैं गोपाल राय, कैसे पहुंचे मऊ से दिल्ली, आप से जुड़ने की कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2020 12:22 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत का हवाला देते हुए पार्टी नेता गोपाल राय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो दिल्ली में हो सकता है, उसे पूरे देश में भी ले जाया जा सकता है और इसके लिए तैयार हो जाएं।

Open in App
ठळक मुद्दे2015 में गोपाल राय को दिल्ली विधानसभा चुनाव में बाबरपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में निर्वाचित हुए थे। 2020 में गोपाल राय ने बीजेपी के नरेश गौड़ को भारी मतों से हराया था।

केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जीत दर्ज की है। गोपाल राय दिल्ली सरकार में रोजगार, विकास, श्रम, सामान्य प्रशासन और सिंचाई मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बाबरपुर से गोपाल राय एक बार फिर जीतकर विधायक चुने गए। उन्होंने बीजेपी के नरेश गौड़ को हराया।

1998 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से गोपाल राय ने समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर पूरा किया है। साथ ही इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छात्र विंग ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के साथ 1992 में राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत की।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत का हवाला देते हुए पार्टी नेता गोपाल राय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो दिल्ली में हो सकता है, उसे पूरे देश में भी ले जाया जा सकता है और इसके लिए तैयार हो जाएं। अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे राय ने बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नरेश गौड़ को हराकर चुनाव जीता है। उन्होंने कहा, ‘‘ पूरा देश बदलाव चाहता है। मैं सभी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील करता हूं। जो दिल्ली में हो सकता है, उसका विस्तार पूरे देश में किया जा सकता है।’’

विश्वविद्यालय में मार दी गई थी गोली

पढ़ाई के दौरान लखनऊ कॉलेज में इन्हें गोली मार दी गई थी, जिसकी वजह से गोपाल राय को आंशिक रूप से लकवाग्रस्त हो गए। गोपाल राय और दो अन्य सदस्य ने 10-24 जनवरी 2014 तक चले अभियान "मेरा भी आम आदमी" का काम संभाला।

पहली बार 2013 में गोपाल राय बाबरपुर विधानसभा चुनाव में 25723 वोट पाए। हालांकि राय को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 2015 और 2020 में लगातार दो चुनाव जीट कर तहलका मचा दी। राय दिल्ली आप के संयोजक भी हैं। 2015 में गोपाल राय को दिल्ली विधानसभा चुनाव में बाबरपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में निर्वाचित किया गया था और इन्हें परिवहन और श्रम मंत्रालय सौंपा गया।राय दिल्ली के हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

गोपाल राय आम आदमी के एक सामाजिक कार्यकर्ता और नेता हैं। वह आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों में से एक है। गोपाल राय का जन्म 10 मई 1975 को ग्राम गोबरीडीह, निकट सिपाह इब्राहिमाबाद बाजार, थाना मधुबन, जिला मऊ (उत्तर प्रदेश) में एक किसान परिवार में हुआ। आपने गृह जनपद से ही प्रारंभिक शिक्षा, प्राइमरी पाठशाला गोबरीडीह, मीडिल शिक्षा, किसान लघु माध्यमिक विद्यालय मुरारपुर, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा, तरुण इंटर कालेज कुंडा कुचाई से प्राप्त की।

गोपाल राय ने 9 अगस्त 2009 से 23 अगस्त 2009 तक तीसरा स्वाधीनता आंदोलन के बैनर तले संसद भवन के पास दिल्ली में जंतर-मंतर पर 15 दिनों तक अनशन किया। इसके पश्चात भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के लिये प्रारम्भ हुए जन लोकपाल आन्दोलन में सक्रिय हो गए।

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब