लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने दिया इस्तीफ़ा, कपिल मिश्रा ने कहा, "गुजरात की जनता ने ऐसा सबक सिखाया कि हटाना पड़ा, हिंदू विरोधी सोच की हार है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 9, 2022 18:14 IST

केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मंत्री राजेंद्र पाल गौतम कथित तौर पर एक ऐसा कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसमें हिंदू देवताओं के बहिष्कार की शपथ ली गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दियामंत्री राजेंद्र गौतम ने ऐसे कार्यक्रम में भाग लिया था, जिसमें हिंदू देवताओं के बहिष्कार की शपथ ली गई थीकपिल मिश्रा ने कहा कि यह हिंदू धर्म की जीत है और अरविंद केजरीवाल की हार है

दिल्ली: हिंदू धर्म विरोधी कार्यक्रम में शिरकत करने वाले अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मंत्री राजेंद्र पाल गौतम कथित तौर पर एक ऐसा कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसमें हिंदू देवताओं के बहिष्कार की शपथ ली गई थी। इसके बाद से भाजपा केजरीवाल सरकार पर हमलावर थी और उन्हें हिंदू विरोधी बता रही थी।

मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के इस्तीफे के बाद दिल्ली भाजपा के नेता और किसी जमाने में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी रहे कपिल मिश्रा ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि यह हिंदू धर्म की जीत और केजरीवाल की हार है। कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा, "हिंदू द्रोही, राम द्रोही राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफ़ा। कल केजरीवाल को गुजरात की जनता ने ऐसा सबक़ सिखाया कि राजेंद्र पाल गौतम को हटाना पड़ा। ये गुजरात की जीत है, ये हिंदुओं की जीत है। केजरीवाल और उनकी हिंदू विरोधी सोच की हार है।"

मालूम हो कि दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने बीते 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें उस समय बढ़ा दी थी, जब उन्होंने एक ऐसे कार्यक्रम में शिरकत किया, जिसमें मौजूद लोग हिंदू धर्म के बहिष्कार की शपथ ले रहे थे। सीएम अरविंद केजरवील के लिए यह मामला इसलिए गले की फांस बन गया क्योंकि वो स्वयं अक्सर कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में मत्था टेकते हुए दिखाई देते थे।

मामले में दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा था, "यह दंगा कराने की कोशिश है। यह अरविंद केजरीवाल का क्रूर चेहरा है और अगर ऐसा नहीं है तो वे अपने मंत्री को 24 घंटे में निलंबित करें। अगर वे ऐसा नहीं करते तो यह उनका ही बयान माना जाएगा। हम उनकी पुलिस में शिकायत करने जा रहे हैं।"

टॅग्स :कपिल मिश्रअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीBJPगुजरातमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए