लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने नीति आयोग की मीटिंग का भी बहिष्कार करने का फैसला किया, पीएम मोदी को लिखा पत्र, जानें क्या कहा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 26, 2023 18:17 IST

अरविंद केजरीवाल ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का ऐलान के बाद नीति आयोग की मीटिंग का भी बहिष्कार का फैसला किया है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी भी लिखी है। केजरीवाल ने कहा है कि खुलेआम संविधान और जनतंत्र की अवहेलना हो रही है और सहकारी संघवाद का मजाक बनाया जा रहा है तो फिर नीति आयोग की मीटिंग में शामिल होने का कोई मतलब नहीं रह जाता।

Open in App
ठळक मुद्देनीति आयोग की मीटिंग में शामिल नहीं होंगे केजरीवालकेजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी भी लिखी हैपीएम पर लगाया भाजपा सरकारों को गिराने का आरोप

नई दिल्ली: देश की नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को होना है। कांग्रेस समेत विपक्ष के 21 दलों ने इस उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का एलान किया है। जिन दलों ने बहिष्कार का एलान किया है उनमें आम आदमी पार्टी भी शामिल है। अब अरविंद केजरीवाल ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार का ऐलान के बाद नीति आयोग की मीटिंग का भी बहिष्कार का फैसला किया है।

अरविंद केजरीवाल ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी भी लिखी है। पत्र में केजरीवाल ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह जनतंत्र पर हमला हुआ है। केजरीवाल   ने कहा है,  "कल नीति आयोग की मीटिंग है। नीति आयोग का उद्देश्य है भारतवर्ष का विजन तैयार करना और सहकारी संघवाद को बढ़ावा देना। पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह जनतंत्र पर हमला हुआ है, गैर भाजपा सरकारों को गिराया जा रहा है, तोड़ा जा रहा है या काम नहीं करने दिया जा रहा, ये न ही हमारे भारतवर्ष का विजन है और न ही सहकारी संघवाद।" 

केजरीवाल ने अध्यादेश के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पत्र में कहा, "आठ साल की लड़ाई के बाद दिल्लीवालों ने सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई जीती, दिल्ली के लोगों को न्याय मिला। मात्र आठ दिन में आपने अध्यादेश पारित कर सुप्रीम कोर्ट का आदेश पलट दिया। आप (पीएम मोदी) दिल्ली सरकार को पंगु क्यों बनाना चाहते हैं? क्या यही भारतदेश का विजन है?"

पीएम मोदी को पिता और बड़े भाई समान बताते हुए केजरावाल ने कहा कि आप यदि केवल भाजपा सरकारों का साथ देंगे और गैर बीजेपी सरकारों के काम को रोकेंगे तो इससे देश का विकास रुक जाएगा। उन्होंने आगे कहा,  "लोग पूछ रहे हैं कि अगर प्रधानमंत्री जी सुप्रीम कोर्ट को भी नहीं मानते तो लोग न्याय के लिए फिर कहां जाएंगे? जब इस तरह खुलेआम संविधान और जनतंत्र की अवहेलना हो रही है और सहकारी संघवाद का मजाक बनाया जा रहा है तो फिर नीति आयोग की मीटिंग में शामिल होने का कोई मतलब नहीं रह जाता। इसलिए कल की मीटिंग में मेरा शामिल होना संभव नहीं है।"

टॅग्स :अरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदीनीति आयोगआम आदमी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत