लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने पड़ोसी राज्यों पर पराली को लेकर किसानों की मदद के लिए कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: September 18, 2021 21:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 सितंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को आरोप लगाया कि पराली जलाने के मुद्दे पर किसानों की मदद के लिए पड़ोसी राज्य सरकारें कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता मध्य अक्टूबर से खराब होने लगेगी।

दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही बड़े पैमाने पर वायु प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। इसी मौसम में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में खेतों में धान की पराली जलायी जाती है।

केजरीवाल ने कहा कि अभी दिल्ली में हवा साफ है और प्रदूषणकारी तत्व ‘पीएम’ का स्तर 'अच्छा' और 'संतोषजनक' श्रेणियों में है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली की वायु गुणवत्ता अक्टूबर के मध्य (पराली जलाने) से खराब हो जाएगी। राज्य सरकारों ने अपने किसानों की मदद के लिए कार्रवाई नहीं की। दिल्ली की हवा अपने दम पर साफ है।’’

दिल्ली सरकार पूसा बायो-डीकम्पोजर को अपनाने पर जोर दे रही है जो एक प्रकार का तरल पदार्थ है और कथित तौर पर पराली को खाद में बदल सकता है। दिल्ली सरकार केंद्र से पड़ोसी राज्यों से इसे किसानों के बीच मुफ्त वितरित करने के लिए कहने का आग्रह कर रही है।

उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि दिल्ली सरकार ने पिछले साल किसानों के बीच बायो-डीकम्पोजर मुफ्त में वितरित किया था जिसका 39 गांवों में 1,935 एकड़ कृषि भूमि पर उपयोग किया गया था।

उन्होंने कहा कि एक सर्वेक्षण में बायो डीकम्पोजर के उपयोग का उत्‍साहजनक परिणाम मिला है और इसका इस्तेमाल करने वाले 90 प्रतिशत किसानों ने दावा किया है कि इससे 15-20 दिनों में पराली खाद में बदल गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए