लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को राष्ट्रीय राजनीति से दूर रखने का मतलब फासीवादी शक्तियों को मजबूत करना होगा: शिवसेना

By विशाल कुमार | Updated: December 4, 2021 10:46 IST

पार्टी के मुखपत्र सामना में शिवसेना ने कहा कि ममता ने बंगाल से कांग्रेस, वामपंथी और भाजपा का सफाया कर दिया। इसके बावजूद, कांग्रेस को राष्ट्रीय राजनीति से बाहर रखकर राजनीति करने का मतलब फासीवादी शक्तियों की मदद करना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देअपनी मुंबई यात्रा के दौरान ममता बनर्जी ने यूपीए के अस्तित्व पर उठाय़ा था सवाल।शिवसेना ने कहा कि कांग्रेस की जगह पर कब्जा करने की योजना जोखिम भरा है।यूपीए के समानांतर मोर्चा बनाना भाजपा को मजबूत करने जैसा है।

मुंबई: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा अपनी मुंबई यात्रा के दौरान संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के अस्तित्व पर सवाल उठाने के दो दिन बाद शिवसेना ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को राष्ट्रीय राजनीति से दूर रखने का मतलब फासीवादी शक्तियों को मजबूत करना होगा।

पार्टी के मुखपत्र सामना में शिवसेना ने कहा कि ममता ने मुंबई में राजनीतिक बैठकें कीं। उनकी राजनीति कांग्रेस समर्थक नहीं है। उन्होंने बंगाल से कांग्रेस, वामपंथी और भाजपा का सफाया कर दिया। इसके बावजूद, कांग्रेस को राष्ट्रीय राजनीति से बाहर रखकर राजनीति करने का मतलब फासीवादी शक्तियों की मदद करना होगा।

संपादकीय में आगे कहा गया है कि कोई भी यह एजेंडा समझ सकता है कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस का अंत चाहते हैं।

संपादकीय में कहा गया कि यह खतरनाक होगा यदि मोदी और समान प्रवृत्तियों से लड़ने वाले भी यही कामना कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस का पतन निस्संदेह चिंताजनक है। लेकिन कांग्रेस को उठने से रोकने और उसकी जगह पर कब्जा करने की योजना जोखिम भरा है।

संपादकीय में दावा किया गया कि जब तक कांग्रेस लोकसभा में 100 सीटों को पार नहीं कर लेती, वह राष्ट्रीय स्तर पर परिदृश्य को नहीं बदलेगी।

यूपीए पर ममता बनर्जी का सवाल लाखों रुपये का सवाल का है। लेकिन, इसी तरह, आज एनडीए भी अस्तित्व में नहीं है। मोदी की पार्टी को एनडीए की जरूरत नहीं है, लेकिन विपक्ष को यूपीए की जरूरत है। यूपीए के समानांतर मोर्चा बनाना भाजपा को मजबूत करने जैसा है. कांग्रेस से मतभेद बरकरार रख यूपीए को आगे बढ़ाया जा सकता है।

यूपीए के नेतृत्व पर टिप्पणी करते हुए संपादकीय में कहा गया है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा किया जा रहा काम विपक्ष का असली काम है। यूपीए का नेतृत्व आने वाले समय में तय होगा, लेकिन पहले विकल्प उठाना जरूरी है।

संपादकीय ने कांग्रेस के भीतर जी-23 नेताओं की भी आलोचना की, जिसमें सवाल किया गया कि क्या उनमें से किसी नेता ने कांग्रेस की स्थिति को सुधारने के लिए कुछ किया है।

संपादकीय में कहा गया कि इस समूह के प्रत्येक व्यक्ति ने कांग्रेस के माध्यम से सत्ता का आनंद लिया। पार्टी की स्थिति में सुधार के लिए उन्होंने क्या किया? क्या यह एक संयोग नहीं है कि 2024 में कांग्रेस के अच्छा नहीं करने की भाजपा की इच्छा इन नेताओं के माध्यम से सुनाई देती है?

बता दें कि, अपने मुंबई दौरे में ममता बनर्जी ने शिवसेना के आदित्य ठाकरे और संजय राउत से मुलाकात की थी। हालांकि, उद्धव ठाकरे की तबीयत सही नहीं थी जिसके कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकती थी।

टॅग्स :शिव सेनाममता बनर्जीUPAशरद पवारकांग्रेसराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर