लाइव न्यूज़ :

अपने सलाहकारों को काबू में रखें सिद्धू: अमरिंदर सिंह

By भाषा | Updated: August 22, 2021 20:45 IST

Open in App

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने हाल में राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के दो सलाहकारों द्वारा कश्मीर और पाकिस्तान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर ''बेतुकी'' टिप्पणियां किये जाने के बाद रविवार को सिद्धू से कहा कि वह अपने सलाहकारों को काबू में रखें। सिंह ने यहां जारी एक बयान में ''ऐसी आपत्तिजनक और बेतुकी टिप्पणियों को लेकर आगाह किया जो राज्य और देश की शांति व स्थिरता के लिए संभावित रूप से खतरनाक हैं।''पूर्व में सिद्धू के साथ तनातनी का सामना करने वाले मुख्यमंत्री ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के प्रमुख सिद्धू के सलाहकारों पर निशाना साधा।उन्होंने उनसे केवल सिद्धू को सलाह देने और उन मामलों पर न बोलने का आग्रह किया, ''जिनके बारे में उन्हें स्पष्ट रूप से बहुत कम या कोई जानकारी नहीं है और उनकी टिप्पणियों के निहितार्थ की कोई समझ नहीं है।''सिंह, प्यारे लाल गर्ग की कथित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें गर्ग ने सिंह द्वारा की गई पाकिस्तान की आलोचना पर सवाल उठाया था। इसके अलावा वह कश्मीर पर मलविंदर सिंह माली द्वारा दिए गए बयान पर भी प्रतिक्रिया दे रहे थे। इन दोनों को हाल ही में सिद्धू ने अपना सलाहकार नियुक्त किया था।हाल में एक सोशल मीडिया पोस्ट में, माली ने संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने के मुद्दे पर बात की थी, जिसके तहत तत्कालीन राज्य जम्मू-कश्मीर को एक विशेष दर्जा मिला हुआ था।उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि अगर कश्मीर भारत का हिस्सा था तो धारा 370 और 35ए हटाने की क्या जरूरत थी।सिंह ने माली और गर्ग के ''बेतुके बयानों'' पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने दावा किया कि यह बयान पाकिस्तान व कश्मीर पर भारत तथा कांग्रेस के घोषित रुख के हिसाब से पूरी तरह से गलत और विपरीत है।मुख्यमंत्री ने गर्ग के इस बयान को हास्यास्पद बताया कि उनके (सिंह) द्वारा पाकिस्तान की आलोचना पंजाब के हित में नहीं है। सिंह ने कहा कि सिद्धू के सलाहकार स्पष्ट रूप से जमीनी हकीकत से अनजान हैं।उन्होंने कहा, ''इस तथ्य से हर पंजाबी और भारतीय वाकिफहै कि पाकिस्तान हमारे लिये वास्तविक खतरा है। हर दिन वे हमारे राज्य और हमारे राष्ट्र को अस्थिर करने के खुले प्रयास के तहत ड्रोन के माध्यम से पंजाब में हथियार और ड्रग्स भेज रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर