Kedarnath Landslide: केदारनाथ हादसा चट्टान गिरने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, 3 लोग घायल, देखें वीडियो
By संदीप दाहिमा | Updated: June 18, 2025 14:50 IST2025-06-18T14:49:26+5:302025-06-18T14:50:47+5:30
Kedarnath Landslide: उत्तराखंड में केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी बरसाती नाले के पास बुधवार को भूस्खलन होने से उसकी चपेट में आए दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी जबकि एक महिला समेत तीन अन्य घायल हो गए।

Kedarnath Landslide: केदारनाथ हादसा चट्टान गिरने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, 3 लोग घायल, देखें वीडियो
Kedarnath Landslide: उत्तराखंड में केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी बरसाती नाले के पास बुधवार को भूस्खलन होने से उसकी चपेट में आए दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी जबकि एक महिला समेत तीन अन्य घायल हो गए। रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार, सुबह करीब ग्यारह बजे हुए भूस्खलन का शिकार हुए लोगों को उपचार के लिए ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, बरसाती नाले के पास ऊपर पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने के कारण इस क्षेत्र से गुजर रहे कुछ यात्री तथा पालकी संचालक इसकी चपेट में आकर नीचे खाई में गिर गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस तथा जिला आपदा प्रबंधन बल की टीमें खाई में गिरे लोगों को निकाल कर ऊपर लायीं। घायलों में से एक महिला को हल्की चोटें आयी हैं जबकि दो पुरूष गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए गौरीकुंड भेजा गया है। हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान की जा रही है । इस बीच, पुलिस की मौजूदगी में यात्रियों की आवाजाही करायी जा रही है।
आज 11:20 बजे जंगलचट्टी के पास पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में कुछ यात्री व डंडी/कंडी वाले आ गए।
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) June 18, 2025
➡️ SDRF व पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू कर 3 घायलों को गौरीकुंड भेजा।
➡️ 2 यात्रियों की मृत्यु की पुष्टि। पहचान जारी।
➡️ यात्रा मार्ग पर आवागमन पुलिस निगरानी में जारी है।#KedarnathYatrapic.twitter.com/UBkazbrOL5
हम कभी नहीं समझ पाए कि लोगों को बहादुरी दिखाने के लिए ऐसी ही जगह मिलती है क्या....?
— Priyanka Kushwaha (@priya_jharkhand) June 17, 2025
केदारनाथ पैदल मार्ग यात्रा में बड़ा हादसा होते हुए बचा है, पैदल मार्ग पर भूस्खलन हुआ जिसमें एक श्रद्धालु की मौत भी हो गई,वीडियो में खतरे का अंदाजा लगाया जा सकता है, फ़िलहाल यात्रा रोक दी गई है.… pic.twitter.com/bwHkQ37Pin
केदारनाथ में मूसलाधार बारिश के बाद पैदल रास्ते में भारी मात्रा में मलबा गिरने से हुई एक व्यक्ति की मौत दुखद है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा का सही आंकलन करके ही उन्हें वहां से आगे निकाला जाए। pic.twitter.com/7UAJn69pob
— Er Manish Rajak (@ManishCEO2) June 16, 2025