लाइव न्यूज़ :

विपक्ष के इस मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने से किया मना, 19 जनवरी को होगा सियासी ड्रामा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 11, 2019 15:38 IST

टीआरएस के लिए तेलंगाना में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है. टीआरएस 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा की 88 सीटें जीतकर पिछले महीने फिर से सत्ता में आई.

Open in App

टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव के कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित विपक्षी दलों की 19 जनवरी को होने वाली रैली में शामिल होने की संभावना नहीं है क्योंकि वह कांग्रेस के साथ मंच साझा नहीं करना चाहते. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी. केसीआर के नाम से मशहूर राव ने क्षेत्रीय दलों का गैर कांग्रेसी, गैर भाजपा संघीय मोर्चा बनाने के प्रयासों के तौर पर हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने गत 24 दिसंबर को कोलकाता में मुलाकात के बाद मीडिया से बात की थी लेकिन ममता ने कोई टिप्पणी नहीं की. ऐसी खबरें हैं कि ममता प्रस्तावित विपक्षी महागठबंधन से कांग्रेस को बाहर रखने के पक्ष में नहीं हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या केसीआर कोलकाता की रैली में शामिल होंगे, इस पर लोकसभा में टीआरएस के उपनेता बी. विनोद कुमार ने कहा, मुझे मालूम नहीं कि केसीआर को निमंत्रण मिला है या नहीं लेकिन मुझे नहीं लगता कि जब राहुल गांधी इसमें भाग ले रहे हैं तो केसीआर इसमें शामिल होंगे. 

टीआरएस के लिए तेलंगाना में कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है. टीआरएस 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा की 88 सीटें जीतकर पिछले महीने फिर से सत्ता में आई. केसीआर के संघीय मोर्चे को मिल रही मजबूती केसीआर ने हाल ही में ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (भाजपा) प्रमुख नवीन पटनायक से मुलाकात कर संघीय मोर्चे के लिए समर्थन मांगा था.

पटनायक ने बुधवार को बयान दिया था कि उनकी पार्टी कांग्रेस और भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेगी जिससे टीआरएस उत्साहित है. कुमार ने कहा, केसीआर और पटनायक दोनों की एक जैसी राय है क्योंकि वे दोनों राष्ट्रीय दलों के साथ गठबंधन के खिलाफ हैं. टीआरएस नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के तेलंगाना के मुख्यमंत्री से बात करने के लिए किसी भी समय दक्षिणी राज्य का दौरा करने की संभावना है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?