JEE Main Result 2021: काव्या चोपड़ा ने 100 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला बनी

By अनुराग आनंद | Updated: March 25, 2021 15:02 IST2021-03-25T14:55:34+5:302021-03-25T15:02:35+5:30

एनटीए द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन में 100 पर्सेंटाइल नंबर लाकर काव्या चोपड़ा ऐसा करने वाली देश की पहली महिला बन गई हैं।

Kavya Chopra tops JEE Main 2021, becomes first female to score 100 percentile | JEE Main Result 2021: काव्या चोपड़ा ने 100 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला बनी

काव्या चोपड़ा (फोटो साभार: शिखा चोपड़ा)

Highlightsकाव्या चोपड़ा ने टॉप करने को लेकर कहा है कि जेईई मेन के फरवरी सत्र में मैंने 99.97 पर्सेंटाइल हासिल किए थे। काव्या चोपड़ा जेईई मेन में 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाली वह पहली महिला बन गई है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने बुधवार रात को जेईई मेन के मार्च सत्र के परिणाम को घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 6,19,368 परीक्षार्थियों में से 13 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। 

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दिल्ली की काव्या चोपड़ा ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में 300/300 अंक हासिल कर इतिहास रचा है। जेईई मेन में 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाली वह पहली महिला बन गई है। 

काव्या चोपड़ा ने जेईई मेन में टॉप करने के बाद क्या कहा है?
काव्या चोपड़ा ने टॉप करने को लेकर कहा है कि जेईई मेन के फरवरी सत्र में मैंने 99.97 पर्सेंटाइल हासिल किए थे। किन्तु मेरा लक्ष्य हमेशा से 99.98 पर्सेंटाइल स्कोर करने का था। यही वजह थी कि मैंने जेईई मेन के मार्च सत्र की परीक्षा देने का फैसला किया।

पहले अटेम्प्ट मैंने अपना ज्यादा ध्यान फिजिक्स और केमिस्ट्री विषयों पर केंद्रित किया था। इसके बावजूद मेरे केमिस्ट्री विषय में कम अंक आए। मैंने एनालाइज किया की मैंने किस टॉपिक या किस प्रश्न में गलती की। इसके बाद इन 15 दिनों के अंतराल में मैंने अपना पूरा ध्यान केमिस्ट्री विषय पर लगाया और अपने कमजोर टॉपिक्स का अध्ययन किया।

पहले भी काव्या चोपड़ा के नाम रहा है कई रिकॉर्ड-

बता दें कि यह भले ही पहली बार हुआ है कि जेईई मेन में 100 पर्सेंटाइल मार्क्स लाकर काव्या ने वह कर दिया जो अब तक इस परीक्षा को देने वाली महिलाएं नहीं कर पाई थी या जो सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ है। लेकिन, इससे पहले भी काव्या के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज रहे हैं। काव्या कई ओलंपियाड क्वालीफाई कर चुकी हैं।

काव्या चोपड़ा ने दसवीं कक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इसके बाद उन्होंने दसवीं कक्षा में इंडियन जूनियर साइंस ओलंपियाड (INJSO) भी क्वालीफाई किया था, जिसके बाद उन्हें जहांगीर भाभा सेंटर, मुंबई में आयोजित एक कैंप में हिस्सा लेने का भी मौका मिला था।

Web Title: Kavya Chopra tops JEE Main 2021, becomes first female to score 100 percentile

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे