लाइव न्यूज़ :

हल्दी और संगीत समारोह के लिये तैयार कैटरीना कैफ और विक्की कौशल

By भाषा | Updated: December 8, 2021 17:59 IST

Open in App

जयपुर, आठ दिसंबर बॉलीवुड सितारे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बुधवार को यहां सवाई माधोपुर के एक आलीशान होटल में अपने परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों के लिए एक निजी हल्दी तथा संगीत समारोह की मेजबानी करेंगे।

कैफ (38) और कौशल (33) के विवाह पूर्व समारोह से संबंधित तीन दिवसीय कार्यक्रम राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस रिसोर्ट में मंगलवार से शुरू हो गए थे। सूत्रों के अनुसार दूसरे दिन होने वाले कार्यक्रम भी सादगी से आयोजित किए गए हैं।

सूत्रों ने कहा, "शादी की तरह, हल्दी और संगीत कार्यक्रम भी सादगी से होने जा रहे हैं, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त शरीक होंगे। शादी में शामिल होने वाले उनके दोस्त दोनों को तब से जानते हैं जब वे किशोर थे।''

शादी के लिये आमंत्रित लोगों में कैफ के करीबी फिल्मकार कबीर खान, उनकी पत्नी तथा अभिनेत्री मिनी माथुर, ''धूम-3'' और ''ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'' फिल्म के निर्देशक विजय कृष्ण अचारा, अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी के कारण मेहमानों की संख्या को सीमित करने के तहत यह निर्णय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?