लाइव न्यूज़ :

मवेशियों पर हाईवोल्टेज तार, 28 की मौत, गांव में हर तरफ चीख-पुकार और मातम का माहौल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 13, 2025 17:14 IST

Katihar:

Open in App
ठळक मुद्देकई बार विभाग को जर्जर तारों के बारे में सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।आक्रोशित ग्रामीणों ने तुरंत एनएच-31 पर उतरकर सड़क को जाम कर दिया।लोग इकट्ठा हुए और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

Katihar:बिहार में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसापुर गांव में शनिवार दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में करीब हाईवोल्टेज तार 28 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, घटना उसवक्त घटी, जब नहर के किनारे मवेशी चर रहे थे, इसी बीच अचानक हाईवोल्टेज तार टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। चंद मिनटों में करेंट पूरे इलाके में फैल गया और 28 मवेशी मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत के आगोश में समा गए। इस घटना के बाद गांव में हर तरफ़ चीख-पुकार और मातम का माहौल कायम हो गया। घटना के बाद जिन किसानों के मवेशी मरे हैं, वे बिलखते हुए मवेशियों को पकड़कर रोते देखे गए। ग्रामीणों का आरोप है कि यह हादसा बिजली विभाग की घोर लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने बताया कि कई बार विभाग को जर्जर तारों के बारे में सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इसका परिणाम आज इतने बड़े हादसे के रूप में सामने आया है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तुरंत एनएच-31 पर उतरकर सड़क को जाम कर दिया। बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। ग्रामीणों की मांग है कि जिन किसानों के मवेशी मरे हैं।

उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा और गुस्साए लोगों को शांत कराने की कोशिश की। प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच होगी और पीड़ित किसानों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया