लाइव न्यूज़ :

J&K: ताजा टारगेट किलिंग से कश्मीर के अल्पसंख्यक समुदाय में दहशत का माहौल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 30, 2023 16:26 IST

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में जी-20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक के सफल समापन के चार दिन बाद, आतंकवादियों ने सोमवार शाम को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में लक्षित हमले में अल्पसंख्यक समुदाय के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। 

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को अनंतनाग जिले में लक्षित हमले में दीपक कुमार ऊर्फ दीपू की गोली मारकर हत्या कर दी गईचार महीने से अधिक समय के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों पर यह पहला हमला हैआखिरी हमला 26 फरवरी 2023 को हुआ था जब संजय कुमार पुलवामा जिले के अचन गांव में मारे गए थे

जम्मू: दक्षिण कश्मीर के अनतंनाग में मेले में काम करने वाले हिन्दू कर्मचारी दीपू की सोमवार रात को आतंकियों द्वारा की गई हत्या के बाद बचे खुचे अल्पसंख्यक समुदाय में दहशत का माहौल है। चार महीनों में कश्मीर में टारगेट किलिंग की तीसरी घटना से भय का माहौल कितना है इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस मेले में काम करने वाले दीपू के अन्य साथी पलायन कर चुके हैं। 

निशाना बनाकर की गई इस हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स ने चेतावनी दी है कि कश्मीर में हिन्दुओं को नही रहने दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में जी-20 पर्यटन कार्य समूह की बैठक के सफल समापन के चार दिन बाद, आतंकवादियों ने सोमवार शाम को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में लक्षित हमले में अल्पसंख्यक समुदाय के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने उधमपुर जिले के एक अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य दीपक कुमार उर्फ दीपू, पर करीब से गोलीबारी की। आतंकी हमले में दीपक को कई गोलियां लगीं और उन्हें पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अनंतनाग के जंगलाट मंडी इलाके में मनोरंजन पार्क में एक निजी सर्कस मेले में काम कर रहा था। आतंकी हमले के तुरंत बाद पुलिस, केरिपुब और सेना की एक टुकड़ी इलाके में पहुंच गई। 

सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को घेर लिया और हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों का पता लगाने के लिए घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया पर अभी तक कोई हाथ नहीं लगा था। जबकि मंगलवार को इस घटना के विरोध में उधमपुर और रियासी में प्रदर्शन हुआ।जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादी हमले की निंदा की है और मृतक के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि सरकार और पूरा देश परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हमारे सुरक्षा बल आतंकवादियों के मंसूबों को विफल करने के अपने संकल्प में प्रतिबद्ध हैं और अपराधियों को न्याय दिलाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। वहीं, घटना के बाद से पैतृक क्षेत्र दीपू के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है और वे सरकार से मांग कर रहे हैं कि इस तरह की लक्षित हत्याओं को जल्द से जल्द रोका जाए।

दरअसल, चार महीने से अधिक समय के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों पर यह पहला हमला है। आखिरी हमला 26 फरवरी 2023 को हुआ था जब संजय कुमार पुलवामा जिले के अचन गांव में मारे गए थे। इस बीच अपने संसदीय क्षेत्र उधमपुर के मजालता इलाके के निवासी दीपू की सोमवार रात को कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों द्वारा हत्या किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए केंद्रीय मंत्री डा जितेंद्र सिंह ने जोर दिया कि आतंकियों पर दबाव बनाकर उनके मंसूबों को नाकाम बनाया जाए। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार