लाइव न्यूज़ :

ज्ञानपीठ से सम्मानित कश्मीर के प्रसिद्ध कवि अब्दुल रहमान राही नहीं रहे, 98 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 9, 2023 18:28 IST

कश्मीर के प्रसिद्ध कवि अब्दुल रहमान राही का सोमवार को 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। साल 2007 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित अब्दुल रहमान राही को साल 1961 में कविता संग्रह 'नवरोज़-ए-सबा' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर के प्रसिद्ध कवि अब्दुल रहमान राही का 98 वर्ष की आयु में हुआ निधनप्रोफेसर अब्दुल रहमान राही को साल 2007 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया थाबाबा फरीद की कविताओं का कश्मीरी में अनुवाद करने वाले राही साहित्य अकादमी के सदस्य थे

कश्मीर: प्रसिद्ध कवि और आलोचक अब्दुल रहमान राही का सोमवार को 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वृद्धावस्था की कई बीमारियों से जूझ रहे प्रोफेसर रहमान राही लंबे समय से बीमार चल रहे थे। साल 2007 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित अब्दुल रहमान राही को साल 1961 में कविता संग्रह 'नवरोज़-ए-सबा' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था। इंतकाल के बाद राही को दोपहर 2 बजे श्रीनगर के नौशहरा में आखिरी विदाई दी गई। इस गमगीन मौके पर कश्मीर के कई लेखको और शायरों के अलावा सियासी शख़्सियतों ने उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया।

प्रोफेसर अब्दुल रहमान राही को साल 2000 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था। यह कश्मीर के पहले लेखक थे जिन्हें कविता संग्रह 'सियाह रूद जेरेन मंज़' के लिए साहित्य के सर्वोच्च पुरस्कार ज्ञानपीठ से सम्मानित किया गया था। प्रोफेसर राही ने सूफी संत बाबा फरीद की कविता को पंजाबी भाषा से कश्मीरी भाषा में अनुवादित भी किया था। अब्दुल रहमान राही साल 2000 से साहित्य अकादमी के महत्तर सदस्य थे।

प्रोफेसर अब्दुल रहमान राही का जन्म 6 मई 1925 को श्रीनगर में हुआ था। आजादी के एक साल बाद यानी साल 1948 में बतौर क्लर्क उन्होंने लोकनिर्माण विभाग में नौकरी शुरू की। प्रगतिशील आंदोलन से जुड़े रहने वाले राही साल 1953-55 तक दिल्ली से प्रकाशित होने वाले उर्दू दैनिक “आजकल” के संपादक मंडल में रहे। साहित्य में उनके योगदान देखते हुए साल 1964 में उन्हें कश्मीर यूनिवर्सिटी में फ़ारसी विभाग बतौर लेक्चरर नियुक्त किया गया था।

टॅग्स :साहित्य अकादमी पुरस्कारजम्मू कश्मीरपद्म श्री
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील