लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में कश्मीरी छात्रों पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, सीएम महबूबा मुफ्ती ने किया था ट्वीट

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 3, 2018 09:27 IST

हरियाणा पुलिस ने इस हमले के सिलसिले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जब से इस घटना का पता चला है हैरान हूं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कश्मीरी छात्रों के साथ ऐसा सलूक परेशान करने वाला है।

Open in App

हरियाणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दो कश्मीरी छात्रों की पिटाई के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। महेंदरगढ़ के एसपी कमलदीप ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान की जा चुकी है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तीन आरोपी अभी भी फरार हैं।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में मस्जिद से नमाज पढ़कर लौटते हुए 15-20 लोगों ने कश्मीरी छात्रों की पिटाई कर दी। इससे उनके हाथ और आंख में चोटें आई हैं। कश्मीरी छात्रों की पिटाई का जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने निंदा की है। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की है। हरियाणा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिटाई में घायल कश्मीरी छात्र आफताब ने एएनआई को बताया कि शुक्रवार को वो अपने एक दोस्त के साथ मस्जिद नमाज पढ़ने गया था। जब नमाज पढ़कर वो मस्जिद से बाहर आए तो कुछ लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। थोड़ी देर में वो हमारे पास आ गए और पीटने लगे। आफताब का कहना है कि कोई हमारी मदद को आगे नहीं आया। जब पुलिस वहां पहुंची तो हमें अस्पताल पहुंचाया गया। हमने विश्वविद्यालय प्रशासन को घटना से अवगत कराया है और पुलिस में शिकायत दर्ज की है।

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जब से इस घटना का पता चला है हैरान हूं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कश्मीरी छात्रों के साथ ऐसा सलूक परेशान करने वाला है। इसकी जांच होनी चाहिए।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि हरियाणा पुलिस ने इस हमले के सिलसिले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीजीपी शेष पॉल वेद ने बताया कि वह हरियाणा के डीजीपी के संपर्क में हैं और वहां की पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

टॅग्स :हरियाणामेहबूबा मुफ़्ती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील