लाइव न्यूज़ :

J&K: 'कश्मीर छोड़ दो या मरने के लिए तैयार रहो' कश्मीरी पंडितों को लश्कर-ए-इस्लाम की धमकी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 17, 2022 14:37 IST

धमकी भरे पोस्टर में लिखा गया है कि सभी प्रवासी और आरएसएस एजेंट कश्मीर को छोड़ दो या मौत का सामना करने के लिए तैयार रहो। ऐसे कश्मीर पंडित जो कश्मीर को एक और इजरायल बनाना चाहते हैं और कश्मीरी मुस्लिमों को मारना चाहते हैं, उनके लिए यहां कोई जगह नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देघाटी में लगे जान से मारने की धमकी भरे पोस्टर- कहा टारगेट किलिंग के लिए तैयार रहेंलश्कर-ए-इस्लाम ने कहा- कश्मीर को छोड़ दो या मौत का सामना करने के लिए तैयार रहो

जम्मू: लगभग 5000 के करीब वे कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारी अब किसी भी कीमत पर कश्मीर में रुकने को तैयार नहीं हैं जिन्हें कुछ साल पहले पीएम पैकेज के तहत सरकारी नौकरियां दी गई थीं। यह नौकरियां इस शर्त पर दी गईं थीं कि वे कश्मीर में जाकर काम करेंगे और वहीं पर सुरक्षित समझे जाने वाले इलाकों में उनके रहने की व्यवस्था की जाएगी।

पर यह सच है कि ये कश्मीरी पंडित आतंकियों के लगातार निशाने पर हैं। पुलवामा के हवल ट्रांजिट आवास में रह रहे कश्मीरी पंडित को लश्कर-ए-इस्लाम नाम के आतंकी संगठन ने धमकी दी है। आतंकियों की ओर से जारी किए गए एक पोस्टर में कहा गया है कि कश्मीरी पंडित घाटी छोड़ दें या फिर मौत के लिए तैयार रहें। इस ट्रांजिट आवास में रहने वाले ज्यादातर कश्मीरी पंडित सरकारी नौकरी करते हैं।

पिछले साल 7 अक्तूबर को जब आतंकियों ने एक स्कूल में घुस कर अल्पसंख्यक समुदाय के प्रिंसिपल तथा टीचर को छात्रों के सामने गोली मारकर मार दिया था तब भी इसी प्रकार की धमकी एक अन्य आतंकी गुट द्वारा दी गई थी। तब भी अल्पसंख्यक समुदाय के साथ ही प्रवासी नागरिकों ने कश्मीर का त्याग इसलिए कर दिया था क्योंकि उन सभी को जान प्यारी थी।

अब भी वैसा ही माहौल है क्योंकि धमकी भरे पोस्टर में लिखा गया है कि सभी प्रवासी और आरएसएस एजेंट कश्मीर को छोड़ दो या मौत का सामना करने के लिए तैयार रहो। ऐसे कश्मीर पंडित जो कश्मीर को एक और इजरायल बनाना चाहते हैं और कश्मीरी मुस्लिमों को मारना चाहते हैं, उनके लिए यहां कोई जगह नहीं है। अपनी सुरक्षा दोहरी या तिहरी कर लो, टारगेट किलिंग के लिए तैयार रहो। तुम मरोगे। यह पोस्टर हवल ट्रांजिट आवास के अध्यक्ष को संबोधित करते हुए लिखा गया था।

अब बडगाम में आतंकियों ने राजस्व विभाग के एक अधिकारी राहुल भट की हत्या कर दी तो पीएम पैकेज वाले कर्मचारी सामूहिक इस्तीफे की धमकी दे रहे हैं। जानकारी कहती है कि कई कश्मीर को त्याग कर जम्मू स्थित अपने घरों में आ चुके हैं। दरअसल उन्होंने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि वे भी जान चुके हैं कि त्रिस्तरीय व बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को भेद्यना आतंकियों के बाएं हाथ का खेल हो चुका है और उन्हें अपनी जान प्यारी है।

हालांकि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राहुल की पत्नी को जम्मू में सरकारी नौकरी, परिवार को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाने की भी घोषणा की है। लेकिन इस घटना से गुस्साए विस्थापित कश्मीरी पंडितों ने देश में कई जगह प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार भी इस मुद्दे पर विपक्ष के निशाने पर आ गई है। 

दरअसल सरकार की ओर से दावा है कि वो कश्मीर में एक बार विस्थापित कश्मीरों पंडितों को बसाने की कोशिश कर रही है। लेकिन आतंकियों की ओर से कश्मीरी पंडितों की टारगेट किलिंग पर घाटी में दहशत और गुस्सा बढ़ रहा है।

टॅग्स :कश्मीरी पंडितजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए