लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः घाटी में इंटरनेट पर बैन से मंडराया सैकड़ों युवाओं की नौकरी पर खतरा, IT हब बंद होने के कगार पर!

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 23, 2019 09:29 IST

जम्मू-कश्मीर: घाटी में कुछ फर्में जो एक दशक से अधिक समय से यहां काम कर रही हैं, उन्हें अपने कर्मचारियों का 60% हिस्सा वेतन बंद काटना पड़ा है क्योंकि वे बंद के परिणामस्वरूप वित्तीय नुकसान उठाने में असमर्थ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय से घाटी में इंटरनेट बंद है, जिसकी वजह से आईटी सेक्टर को खासी परेशानी हो रही है।श्रीनगर में एक कंप्यूटर इंजीनियर उमर यूसुफ के लिए कोई कोई काम नहीं है, कोई भुगतान नहीं है। हालांकि वह हर दिन ऑफिस आते हैं।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय से घाटी में इंटरनेट बंद है, जिसकी वजह से आईटी सेक्टर को खासी परेशानी हो रही है। अब इस परेशानी के चलते सैकड़ों लोगों को अपना भविष्य खतरे में दिखाई देने लगा है क्योंकि उनका मानना है ऐसी ही स्थिति रही तो जॉब भी जा सकती है।  

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीनगर में एक कंप्यूटर इंजीनियर उमर यूसुफ के लिए कोई कोई काम नहीं है, कोई भुगतान नहीं है। हालांकि वह हर दिन ऑफिस आते हैं। कश्मीर घाटी में आईटी सेक्टर में कार्यरत यूसुफ और अन्य सैकड़ों लोगों का भविष्य इंटरनेट लंबे समय तक बंद रहने के कारण संकट में है। कई कर्मचारियों को गुलाबी पर्चियां दी गई हैं।

श्रीनगर के बाहरी इलाके में बडगाम जिले के रंगरेथ में विशाल सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) हब बिल्कुल बंद पड़ा हुआ है। चूंकि अनु्च्छेद 370 के हटाए जाने के बाद 5 अगस्त को इंटरनेट बंद कर दिया गया था, घाटी में एकमात्र आईटी हब अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है। यहां लगभग 1,200 कर्मचारी हैं जो रंगरेथ कॉम्प्लेक्स में काम करते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, घाटी में कुछ फर्में जो एक दशक से अधिक समय से यहां काम कर रही हैं, उन्हें अपने कर्मचारियों का 60% हिस्सा वेतन बंद काटना पड़ा है क्योंकि वे बंद के परिणामस्वरूप वित्तीय नुकसान उठाने में असमर्थ हैं। रंगरेथ में एक आईटी फर्म के संस्थापकों में से एक ने कहा कि इंटरनेट आईटी क्षेत्र के लिए ऑक्सीजन है, इसकी न रहने से हम कैसे बच सकते हैं? 

उद्यमी का कहना है कि घाटी ने अतीत में कई गड़बड़ियों को देखा है, जिसमें हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की हत्या के बाद 2016 की अशांति भी शामिल है, लेकिन आईटी क्षेत्र के लिए इस तरह से कभी नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि दूरसंचार विभाग (DoT) के पास राज्य में आईटी सेवा प्रदाताओं के लिए कड़े अनुपालन प्रोटोकॉल हैं। सेवा प्रदाताओं को कॉमर्शियल लीज्ड लाइंस के माध्यम से उनके और उनके ग्राहकों द्वारा एक्सेस किए गए प्रत्येक यूनिफ़ॉर्म रिसोर्स लोकेटर (URL) का एक लॉग बनाए रखना पड़ता है और अधिकारियों को दैनिक आधार पर रिपोर्ट करना होता है।

उन्होंने बताया कि हमें ई-मेल की जांच के लिए लोगों को दिल्ली भेजना होगा। पिछले एक महीने में हमने दो ग्राहकों को खो दिया और 8-9 करोड़ रुपये का नुकसान उठाया। हम एक छोटी कंपनी हैं। 60% कर्मचारी नोटिस पर हैं, हमारे पास कंपनी को बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। यह बुरा लगता है, ये युवा पुरुष और महिलाएं कई सालों से हमारे साथ जुड़े हुए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया