लाइव न्यूज़ :

कश्मीर घाटी: विमानों का परिचालन रद्द, राजमार्ग बंद

By भाषा | Updated: January 6, 2021 13:50 IST

Open in App

श्रीनगर, छह जनवरी कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग तथा मुगल रोड बंद रहने और विमानों का आवागमन निलंबित रहने से लगातार चौथे दिन बुधवार को भी देश के शेष हिस्सों से घाटी का संपर्क कटा रहा।

रविवार को बर्फबारी शुरू हुई और अंतिम खबर आने तक कई इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। वहीं मौसम कार्यालय ने बताया कि दोपहर बाद मौसम में सुधार की संभावना है।

यातायात नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात की अनुमति नहीं है क्योंकि वहां बर्फ जमी हुई है और कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।’’

उन्होंने बताया कि जवाहर सुरंग के पास बर्फ जमा होने से राजमार्ग बंद है। वहीं राजमार्ग के कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं और चट्टानें गिरी हैं।

अधिकारी ने बताया कि बर्फ हटाने का काम जारी है और 260 किलोमीटर लंबे मार्ग पर फंसे वाहनों को निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में सबसे ज्यादा बर्फबारी हुई है। वहां कुछ स्थानों पर पांच से छह फुट बर्फ जमा हो गई है। अनंतनाग जिले में भी भारी बर्फबारी हुई।

श्रीनगर शहर में पिछले तीन दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है और अंतर-जिला मार्गों तथा जिला मुख्यालयों को तहसील से जोड़ने वाले मुख्य मार्गों पर बर्फ हटाने का काम जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि बर्फबारी की वजह से अनिवार्य सेवाएं प्रभावित न हो लेकिन घाटी के कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति इसकी वजह से प्रभावित हो गई।

उन्होंने बताया कि भारी बर्फबारी और कम दृश्यता की वजह से श्रीनगर हवाईअड्डे पर चौथे दिन भी विमानों का परिचालन बहाल नहीं हो पाया।

इस बीच, मौसम कार्यालय ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद मौसम में सुधार की संभावना है।

मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ मौसम में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उल्लेखनीय सुधार आज दोपहर बाद से होने की संभावना है।’’

उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर के दूरदराज इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है लेकिन बृहस्पतिवार से 14 जनवरी तक भारी बर्फबारी की संभावना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के कारण घाटी में न्यूनतम तापमान बढ़ा, लेकिन अब भी यह शून्य से नीचे ही है।

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.5 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में शून्य से नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा जिले में शून्य से नीचे 0.7 डिग्री सेल्सियस, कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि कश्मीर में 40 दिन का 'चिल्लईं कलां' का दौर चल रहा है। इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है और सर्दी का आलम यह रहता है कि जल आपूर्ति वाली लाइनों तक में पानी जम जाता है। यह 21 दिसम्बर से शुरू हुआ है और 31 जनवरी को समाप्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए