लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए, सीआरपीएफ का एक जवान घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 19, 2018 21:01 IST

सीआरपीएफ के घायल जवान को 92 बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार (19 जून) शाम सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गये हैं। मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हुआ है। घायल जवान को 92 बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ अभी जारी है। ये मुठभेड़ में पुलवामा के त्राल में हो रही है। 

मंगलवार सुबह भी सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मार गये थे। कश्मीर के बांदीपोरा में हुई इस मुठभेड़ में सेना को कोई जवान घायल नहीं हुआ था। सोमवार (18 जून) से भारतीय सेना और अर्ध-सैनिक बलों ने आतंकवादियों के सफाये के लिए ऑपरेशन ऑलआउट शुरू किया है। भारत सरकार मुसलमानों के पवित्र महीने रमजान में एकतरफा सीजफायर की घोषणा की थी। हालाँकि आतंकवादियों ने रमजान के दौरान भी आतंकी वारदात जारी रखी।

आतंकवादियों ने रमजान के दौरान ही भारतीय सेना के जवान औरंगजेब की अपहरण के बाद हत्या कर दी। रमजान के दौरान ही राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्या कर दी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार शुजात बुखारी की हत्या भी आतंकवादियों ने की है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील